5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा विधायक से परेशान BJP नेत्री आज करेंगी आत्मदाह, बड़े नेता और अधिकारी मनाने पहुंचे

Highlights- विधायक आवास पर आत्मदाह की चेतावनी के बाद भाजपा समेत जिला प्रशासन में हड़कंप- विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह बोले- साजिश के तहत विपक्ष का मोहरा बन रहीं भाजपा नेत्री- विधायक ने खुद पर लगाए गए आरोपों को बताया निराधार

2 min read
Google source verification
deoband.jpg

देवबंद. जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री शशि त्यागी की विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के आवास पर आत्मदाह की चेतावनी के बाद भाजपा समेत जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शनिवार सुबह से ही शशि त्यागी को मनाने के लिए उनके घर नेताओं व पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। बता दें कि भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह पर परिवार व रिश्तेदारों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शनिवार को विधायक के आवास पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उनकी चेतावनी के बाद से प्रशासन व भाजपा में खलबली मची हुई है।

यह भी पढ़ें- कोतवाली पहुंचे पीड़ित, बोले- आजम खान ने 7 लोगों को तीन दिन से बना रखा है बंधक, जानें पूरा मामला

बता दें कि भाजपा नेत्री शशि त्यागी ने शुक्रवार देर शाम अपने घर प्रेसवार्ता में कहा था कि विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह ने उनके पिता और चाचा के विरूद्ध झूठे केस दर्ज कराए हैं। अब विधायक द्वारा उनके अन्य रिश्तेदारों को झूठे केस में फंसाते हुए परेशान किया जा रहा है। इससे वह आजिज आ चुकी हैं। इसलिए शनिवार को विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के आवास पर आत्मदाह करेंगी। इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह से भाजपा नेत्री को मनाने के लिए उनके घर भाजपा के बड़े नेताओं के साथ पुलिस का जमावड़ा लगा हुआ है।

वहीं विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह ने भाजपा नेत्री शशि त्यागी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि शशि त्यागी के पिता पर उनके गांव के एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया है। उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने मध्यस्थता की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि शशि त्यागी मेरी छवि खराब करने के लिए साजिश के तहत विपक्ष का मोहरा बनाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- आजम खान की स्वर्गवासी मां के खिलाफ भी दर्ज हुआ मुकदमा, जानिये पूरा मामला