3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साेशल मीडिया पर उजागर हुआ भाजपा विधायक के बेटे का विदेश प्रेम

Highlights अमेरिका में रहने वाले भाजपा विधायक के बेटे का विदेश प्रेम साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है।

2 min read
Google source verification
Social media

सोशल मीडिया

मुजफ्फरनगर. भाजपा विधायक ( BJP MLA ) के पुत्र का विदेश प्रेम इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट में सामने आया है। पाेस्ट में भारत की तुलना अमेरिका से करते हुए भारत काे नीचा दिखाने मामला सामने आया है विधायक के बेटे की इन पोस्ट के स्क्रीन शॉट व वीडियो शोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर की एक मस्जिद में पढ़ी गई Eid की नमाज, 25 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज

भाजपा से विधायक उमेश मलिक का बेटा शुभम अमेरिका में पढ़ता है। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उमेश मलिक के बेटे शुभम मलिक के शोशल एकाउंट फ़ेसबुक व इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट इन दिनों विवाद में घर गई है। कुछ लोगों का कहना है कि इन पोस्ट को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: Shamli: कोरोना संक्रमित का बचा हुआ खाना और पीपीई किट नोच रहे कुत्ते, डीएम ने दिए जांच के आदेश

आरोप लगाया जा रहा है कि विधायक के बेटे के पास दोहरी नागरिकता है। विधायक का बेटा शुभम लॉक डाउन के दौरान भी अमेरिका ही रह रहा है। लॉक डाउन के चलते विधायक की पत्नी अमेरिका नहीं जा पाई थी। वह भी बेटे के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। घटना के बाद से विधायक उमेश मलिक ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

यह भी पढ़ें: Lockdown के बावजूद बिजली की बढ़ गई रिकार्ड मांग, कटौती से बेहाल हुए लोग

विधायक का कहना है कि बेटा अमेरिका में पढ़ता है। कुछ लोगों ने मेरी राजनैतिक व सामाजिक छवि खराब करने के लिए कुछ बेटे की आईडी काे हैक करके एडिट पाेस्ट गलत तरीके से वायरल की है। ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की जाए। पुलिस ने अज्ञात लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि मामला हैकिंग का या कुछ और है।

Story Loader