सहारनपुर। फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की हार की एक बड़ी वजह कम मतदान प्रतिशत रहा है। सामान्य चुनाव में चुनाव आयोग मतदाताओं को जागरूक करता है और ऊपर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोगों में आकर्षण है जिसकी वजह से सामान्य चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ता है, लेकिन दुर्भाग्यवश इन दोनों ही लोकसभा सीटों पर मतदान 37 प्रतिशत के आसपास ही रहा और यही वजह रही कि गठबंधन को यहां जीत मिल गई।