24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: इन्होंने वोट बेचने पर जारी किया फतवा, मुफ्ती अहमद ने बताया क्यों दे वोट

इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष से की अपील वोट बेचने पर जारी किया फतवा लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट की अपील की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 30 Mar 2019, 1:16 PM IST

saharanpur

VIDEO: इन्होंने वोट बेचने के लिए जारी किया फतवा, मुफ्ती अहमद ने बताया क्यों दे वोट

देवबंद। चुनाव में जनता किसे देश की जिम्मेदारी सौंपती है ये तो 23 मई को साफ हो जाएगा। लेकिन उससे पहले अलग-अलग पार्टियों के समर्थक जनता से वोट देने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड़ ने भी लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट देने की अपील की।

ये भी पढ़े : मोदी को वोट देने से किया मना तो शख्स ने कर दिया ऐसा हाल, देखें वीडियो

शुक्रवार को जारी अपील में मुफ्ती अहमद गौड ने कहा कि चुनाव यह तय करता है कि मुल्क के निजाम को चलाने के लिए कौन बेहतर है और किसको इसकी जिम्मेदार बनाया जाए। वोट के जरिये ही किसी भी ईमानदार और काबिल व्यक्ति को गद्दी पर बैठाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेरा वोट मेरे मुल्क का अधिकार है इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे व्यक्ति को वोट दे जो सभी की सेवा का भाव रखता है।

ये भी पढ़े : VIDEO: आजम के गढ़ में गरजे योगी के मंत्री, जया प्रदा पर टिप्पणी करने पर योगी के मंत्री ने कह दी ऐसी बात

इसके साथ उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी भी बनती है कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ें। मुफ्ती अहमद ने कहा कि यह बड़ी विडंबना है और प्रजातंत्र पर बहुत बड़ा हमला है। वोट ऐसी चीज है जिसे किसी भी कीमत पर बेचा नहीं जा सकता। वोट सेक्यूलिरिज्म को मजबूत करने के बदले ही दिया जा सकता है। वोट बेचे जाने को लेकर दारुल उलूम ने भी फतवा जारी किया हुआ है कि वोट को बेचना नहीं चाहिए। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल करते हुए वोट का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़े : Video: इस बड़े मुस्लिम नेता ने प्रधानमंत्री को बताया ड्रामेबाज