24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: इस बड़े मुस्लिम नेता ने प्रधानमंत्री को बताया ड्रामेबाज

क‍ैराना से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में इमरान मसूद ने किया जनसभा का आयोजन कहा- भारत माता जितनी आप की हैं, उतनी ही हमारी भी हैं बोले- क्या बहन जी भाजपा से बात करके आई हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

sharad asthana

•

Updated: 30 Mar 2019, 12:25 PM IST

Imran Masood

Video: इस बड़े मुस्लिम नेता ने प्रधानमंत्री को बताया ड्रामेबाज

शामली। कस्बा झिंझाना में क‍ैराना से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्‍पणी की। उन्‍होंने कहा कि आज मुल्क बड़े खराब दौर से गुजर रहा है। एक ड्रामेबाज देश का प्रधानमंत्री बन गया है। उनको ड्रामेबाजी से फुर्सत नहीं है।

यह भी पढ़ें:रामपुर आने से पहले जया प्रदा ने कहा, इसका अंत करने आ रही हूं मैं

पाकिस्‍तान का किया जिक्र

जनसभा के दौरान सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्‍याशी इमरान मसूद ने कहा कि वे बात करेंगे किसान की, नौजवान की, रोजगार की, वह बात करेंगे मुसलमान या पाकिस्तान की। पाकिस्तान बर्बाद मुल्क है। पाकिस्तान के बारे में जिक्र और फिक्र करने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान तो अपने आप को खुद ही मार रहा है। हमें जरूरत नहीं है कि हम उसके ऊपर अपना ध्यान लगाएं। लेकिन ये लोग बार-बार पाकिस्तान-पाकिस्तान चिल्लाते हैं। वे भारत माता के नारे लगा रहे हैं जैसे कि भारत माता इनके पिता की हो। भारत माता जितनी आप की हैं, उतनी ही हमारी भी हैं।

यह भी पढ़ें:Video: भाजपा ने खेला बड़ा दांव, मुख्‍यमंत्री कल आएंगे बिसाहड़ा

मायावती पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की विरासत कांग्रेस के पास है। आज बहुत बुरे हालात हैं। देश के अंदर लड़ाई साफ है। एक तरफ मोहब्बत की बात करने वाले हैं तो दूसरी तरफ मुसलमान की बात करने वाले हैं। दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है। इमरान मसूद ने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह जो बीच का रास्ता निकालने वाले हैं, उनका कोई लेना देना नहीं है। यूपी कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तीन बार बयान दिया कि वह कांग्रेस से बात नहीं करेंगी। क्या बहन जी भाजपा से बात करके आई हैं।

यह भी पढ़ें:आजम के गढ़ में गरजे योगी के मंत्री, जया प्रदा पर टिप्पणी करने पर योगी के मंत्री ने कह दी ऐसी बात

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग