24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: भाजपा ने खेला बड़ा दांव, मुख्‍यमंत्री कल आएंगे बिसाहड़ा

- 28 सितंबर 2015 को अखलाक हत्‍याकांड के बाद चर्चा में आया था बिसाहड़ा - साठा चौरासी (ठाकुर बाहुल्‍य) का सबसे बड़ा गांव है बिसाहड़ा - 2017 के विधानसभा चुनाव में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी आए थे प्रचार के लिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 30 Mar 2019, 11:40 AM IST

up cm yogi adityanath

Video: भाजपा ने खेला बड़ा दांव, मुख्‍यमंत्री कल आएंगे बिसाहड़ा

ग्रेटर नोएडा। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ 31 मार्च यानी रविवार को बिसाहड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली में मुख्‍यमंत्री योगी अपनी उपलब्धियां गिनाएंगे। इस रैली में 20 से 25 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। प्रशासन ने योगी के आगमन को लेकर तैयारियां की शुरू कर दी हैं। इसकी जानकारी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा प्रभारी सतेंद्र शर्मा ने दी।

यह भी पढ़ें:रामपुर आने से पहले जया प्रदा ने कहा, इसका अंत करने आ रही हूं मैं

डॉ. महेश शर्मा के लिए करेंगे प्रचार

सतेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 मार्च को बिसाहड़ा गांव की जनता को संबोधित करेंगे और भाजपा उम्‍मीदवार डॉ. महेश शर्मा का चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं, बिसाहड़ा में मुख्यमंत्री की जनसभा के कई मायने निकाल रहे हैं। जानकारों का मानना है कि बिसाहड़ा के आसपास ठाकुर समाज ज्यादा है। भाजपा योगी के जरिए ठाकुर बिरादरी को साधने की कोशिश करेगी। बताया जा रहा है क‍ि ठाकुर समाज भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा से नाराज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:टिकट के बदले मायावती लेती हैं 20 करोड़ रुपये! देखें वीडियो

साठा चाैरासी का सबसे बड़ा गांव

आपको बता दें क‍ि बिसाहड़ा साठा चौरासी (ठाकुर बाहुल्‍य) का सबसे बड़ा गांव है। 28 सितंबर 2015 को गोकशी की खबरों के बाद अखलाक की हत्‍या कर दी गई थी। उसके बाद यह गांव पूरी दुनिया में खबरों में आ गया था। इसके बाद मामले के आरोपी रॉबिन की जेल में मौत के बाद भी मामला गरमाया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी प्रचार के लिए आए थे।

यह भी पढ़ें:कार से भारी मात्रा में सोने और चांदी की खेप पुलिस ने की बरामद, देखें वीडियो

गाजियाबाद में भी करेंगे सभा

इसके अलावा मुख्‍यमंत्री रविवार को ही गाजियाबाद में भी भाजपा उम्‍मीदवार जनरल वीके सिंह के लिए भी सभा करेंगे। वहीं, पार्टी की जिला इकाई की मांग पर ककोड़ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा होगी। हालांकि, अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग