घटना सहारनपुर के गांव कुतुबपुर की है। गुरुवार रात में शादी का क्रयक्रम चल रहा था, तभी डीजे पर कुछ लोग डांस कर रहे थे। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग भी डीजे पर डांस करने पहुंचे गए। जिससे दोनों ओर से बहस हो गई। बहस मारपीट में बदल गई। तभी लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। देर रात पुलिस के पहुंचने पर भी विवाद शांत नहीं हुआ और इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इतना ही बल्कि पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की भी गई। इतना ही नहीं खबर है कि गाड़ियों के शिशे भी तोड़ दिए। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।वहीं सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने 14 लोगों के खिलाफ सरसावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें
Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें
Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें
patrika Hindi News App .