
सावधान! आपके बैंक अकाउंट पर है साइबर अपराधियों की नजर, कोडेड मैसेज फॉरवर्ड करवाने के बाद खाते से उड़ाते हैं रुपए
सहारनपुर।बैंक से पैसे लेकर निकले मां-बेटे से बाइक सवार बदमाशाें ने दिन दहाड़े 80 हजार रुपये लूट लिए। लुटेराें ने इस वारदात काे पेपर मिल राेड पर अंजाम दिया। काेतवाली देहात क्षेत्र के गांव समतागढ़ की रहने वाली कुशुम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी है। बेटी की शादी के लिए बैंक से रकम निकली थी। कुशुम ने बताया कि 20 हजार रुपये उनके पास पहले से थे आैर 80 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। कुशुम के मुताबिक 27 जनवरी काे उसकी बेटी की सगाई है आैर सगाई का सामान खरीदना था। काेर्ट राेड स्थित एक बैंक की शाखा से पैसा निकलकर अबी वह पेपर मिल राेड पर ही पहुंचे थे कि पीछे से बाइक पर सवार हाेकर आए लुटेराें ने महिला से रुपयाें से भरा थैला झपट लिया। महिला ने थैला नहीं छाेड़ा ताे वह बाइक से निचे गिर गई आैर इस तरह दिन दहाड़े दुस्साहसिक ढंग से वारदात काे अंजाम देकर लुटेरे फरार हाे गए। बाद में पहुची पुलिस ने नाकाबंदी कराते हुए लुटेराें की तलाश लगाई लेकिन काेई सुराग नहीं लग सका। पुलिस अब काेर्ट राेड से लेकर पेपर मिल राेड तक सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। महिला के बेटे अंकित के अनुसार लुटेराें ने इतनी तेजी से थैला छीना कि उसकी मां बाइक से नीचे गिर गई।
Published on:
21 Jan 2019, 9:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.