11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवबंद से 2 जैश आतंकी पकड़े जाने के बाद दारुल उलूम ने छात्रों पर लगाया ये प्रतिबंध, देखें VIDEO

- दारुल उलूम देवबंद प्रबंधन ने परिसर के बाहर चस्पा किया नोटिस - छात्रों को हर समय अपने पास रखना होगा आईडी कार्ड, बिना कार्ड नहीं मिलेगा संस्थान में प्रवेश- छात्रावास में बाहरी लड़कों के प्रवेश पर भी लगाया गया प्रतिबंध

2 min read
Google source verification
deoband

देवबंद से 2 जैश आतंकी पकड़े जाने के बाद दारुल उलूम ने छात्रों पर लगाया ये प्रतिबंध

देवबंद. पुलवामा हमले के बाद देवबंद से जैश आतंकी पकड़े जाने के बाद अब दारुल उलूम प्रबंधन हरकत में आ गया है। इस्लामिक शिक्षा के लिए विश्वविख्यात संस्था दारुल उलूम देवबंद के प्रबंधन ने छात्रों को हर समय आईडी कार्ड अपने साथ रखने का फरमान जारी कर दिया है। साथ ही कमरों में बिना एडमिशन वाले छात्र को रखने और उनकी दावत किए जाने पर पाबंदी लगा दी है।

यह भी पढ़ें- Video: अभिनंदन को रिहा किए जाने की खबर मिलते ही देवबंदी मौलाना ने पाकिस्‍तान व भारत को दी यह नसीहत

बता दें कि देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों पर लगातार खुफिया एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं। वहीं कुछ राजनेता भी दारुल उलूम देवबंद पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। यही वजह है कि विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने फरमान जारी करते हुए छात्रों से कहा है कि वह हर समय आईडी कार्ड अपने साथ रखें। इतना ही नहीं मदरसा प्रबंधन ने छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए संस्था के दरवाजे समय पर बंद किए जाने के निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही कहा कि अब छात्रों को आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही संस्थान में प्रवेश दिया जाएगा। इसको लेकर छात्रावास प्रभारी की ओर से दारुल उलूम परिसर में एक नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें कहा गया है कि सभी छात्रों को हिदायत दी जाती है कि वह अपनी अपनी सीट पर ही कायम रहें। साथ ही किसी गैर दाखिल (बिना प्रवेश वाले छात्र) को अपने साथ कयाम (रखने) और ताआम (दावत) की इजाजत न दें। साथ ही कहा गया है कि सभी छात्र इस पर अमल करें ऐसा न करने वाले छात्रों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज और कल इस रूट पर ट्रेन के सफ़र से पहले पढ़ लें ये खबर

मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती हय्यान कासमी ने बताया कि दारुल उलूम देवबंद ने अपने छात्रों को यह हिदायत जारी की है कि कोई भी छात्र अपने साथ किसी बाहरी को अपने कमरे में न सुलाये और न ही उसको अपने साथ खाना खिलाए। उन्होंने बताया कि ये फैसला दारुल उलूम और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

व्यापारी की हत्या के बाद बाजार बंद कर व्यापारियों ने पुलिस को दी ये बड़ी चेतावनी- देखें वीडियो