11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: अभिनंदन को रिहा किए जाने की खबर मिलते ही देवबंदी मौलाना ने पाकिस्‍तान व भारत को दी यह नसीहत

- विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा किए जाने का ऐलान हाेने से देवबंद के लोग खुश - मदरसा दारुल उलूम निस्वां के नायब मोहतमिम ने बताया इसे अमन की तरफ कदम - कहा- दोनों मुल्कों को चाहिए कि वे जंग से बचें

2 min read
Google source verification
abhinandan

Video: अभिनंदन को रिहा किए जाने की खबर मिलते ही देवबंदी मौलाना ने पाकिस्‍तान व भारत को दी यह नसीहत

देवबंद। पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा किए जाने का ऐलान किए जाने पर देवबंदी उलेमा और नगरवासियों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि यह अच्छी बात है कि पाकिस्तान हमारे जवान को रिहा कर रहा है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि यह अमन के माहौल की तरफ बढ़ता हुआ कदम है।

यह भी पढ़ें:शहीद पंकज नौहवार का अंतिम संस्कार आज, हजारों लोग पहुंच रहे, पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश

नायब मोहतमिम बोले- अमन के माहौल की तरफ बढ़ता हुआ कदम है

मदरसा दारुल उलूम निस्वां के नायब मोहतमिम मौलाना नजीफ कासमी का कहना है कि बहुत अच्छी बात है कि पाकिस्तान हमारे विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ रहा है। यह अमन के माहौल की तरफ बढ़ता हुआ कदम है। उन्‍होंने कहा कि दोनों मुल्कों को चाहिए कि वे जंग से बचें और बातचीत का सिलसिला शुरु करें। लेकिन पाकिस्तान ने जो कुछ किया, भारत को उसका करारा जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जय-जयकार करने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्‍यों

'यह देश के लिए गर्व की बात है'

आरिफ का कहना है कि यह अच्छी खबर है। पाकिस्तान ने हमारे जवान को रिहा करने की बात की है तो यह कहीं न कहीं देश के लिए बेहद गर्व की बात है। इससे यह भी पता लगता है कि पाक समझ चुका है कि भारत आज कितनी बड़ी ताकत है। मीरापुर गांव निवासी अजीत कुमार का कहना है कि भारत की ओर की गई कार्रवाई से पाकिस्तान बुरी तरह डरा और सहमा हुआ है, इसलिए उसने विंग कमांडर को रिहा करने की बात कही है। यह देशवासियों के लिए खुशी की बात है।

यह भी पढ़ें:Pulwama Revenge: पीओके में हमले के बाद देवंबदी मौलाना ने दिया बड़ा बयान, जानकर आप भी करेंगे गर्व

'पीएम मोदी और सेना को करते हैं सैल्‍यूट'

उमाकांत शर्मा का कहना है कि यह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना की ताकत ही है, जाे पाकिस्तान इतना झुकने पर मजबूर हुआ है। इसके बाद ही उसने हमारे विंग कमांडर अभिनंद को रिहा करने का ऐलान किया है। इसके लिए वह पीएम मोदी और भारतीय सेना को सैल्यूट करते हैं।

यह भी पढ़ें: Video: पीओके पर हमले के बाद दारुल उलूम ने सुनाया छात्रों को यह फरमान, घरों की आेर रुख करने लगे कश्‍मीरी छात्र