सहारनपुर. रात-दिन ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियाें काे शायद ही अपना जन्मदिन याद रहता हाेगा, लेकिन सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार अब खुद पूरे जिले के पुलिसकर्मियाें के जन्मदिन याद रखेंगे। सहारनपुर एसएसपी ने एेसी याेजना तैयार की है कि सभी पुलिसकर्मियाें का जन्मदिन मनाया जाए आैर पूरा महकमा उन्हें जन्मदिन की बधाई दे। एसएसपी ने जाे याेजना बनाई है उसके मुताबिक, अब जिले में जिस भी पुलिसकर्मी का जन्मदिन हाेगा एसएसपी की आेर से उसे पहले ही रिमाइंडर पहुंच जाएगा। सिर्फ रिमाइंडर ही नहीं पहुंचेगा, बल्कि एसएसपी की आेर से एक जन्मदिन का ग्रीटिंग कार्ड भी पुलिसकर्मी काे पहुंचेगा। बात यहीं खत्म नहीं हाेगी प्रत्येक थानाें पर अब पुलिसकर्मियाें के जन्मदिन मनाए जाएंगे आैर हर माह बड़े खाने का आयाेजन भी पुलिस थानाें में किया जाएगा।