4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केदारनाथ के बाद अब माता के इस मंदिर में आया जलप्रलय, फंसे लोगों की वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

अचानक पानी के तेज बहाव से थर्राया शाकुंभरी सिद्ध पीठ (Shakambhari Siddhpith temple) लोगों को मंदिर छोड़ने के लिए जारी किया गया अलर्ट प्रशासन ने 2 दिन के लिए मेला किया स्थगित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 29 Sep 2019, 8:42 PM IST

shakambvhari.jpg

सहारनपुर. प्रथम नवरात्र पर ही सिद्ध पीठ शाकुभरी (Shakambhari Siddhpith temple) देवी पर एक बार फिर से तेज बहाव के साथ पानी आ गया। पानी के बहाव की वजह से देखते हुी देखते श्रद्धालुओं के कई वाहन बह गए और कई श्रद्धालु भी फंस गए, जिन्हें बमुश्किल निकाला गया। अचानक आए पानी के बाद सहारनपुर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अगले 2 दिन तक मेले की ओर ना जाएं। प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर के बाहर भी इंतजाम किए हैं। दो दिन पहले भी यहां अचानक पानी आ गया था, जिससे काफ़ी नुक़सान हुआ था। इस घटना में दो लोगों की जान भी चली गई थी। अब एक बार फिर पानी आ जाने के बाद जिलाधिकारी ने दो दिन के लिए मेले को स्थितगत कर दिया है।

मेले का होना था उद्घाटन
प्रथम नवरात्र पर रविवार को शाकुंभरी सिद्ध पीठ पर लगने वाले मेले का उद्घाटन होना था। 2 दिन पहले आई बाढ़ के बाद यहां 2 दिन में मेले की तैयारी पूरी की गई थी, लेकिन एक बार फिर से प्रशासन की तैयारियां धरी रह गई और अचानक आए पानी में कई दुकानें बह गई। शाकंभरी सिद्ध पीठ मंदिर में सुबह के समय आरती होती है। इस आरती में शामिल होने के लिए रात में ही श्रद्धालु यहां पहुंच गए थे। तड़के दिन निकलते ही अचानक शिवालिक की पहाड़ियों से तेज पानी आ गया और इस पानी के बहाव में कई वाहन बह गए। मेले में लगाई गई दुकानें भी बह गई। पानी के साथ आए पत्थरों की चपेट में आने से कई श्रद्धालु घायल हो गए।

एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं को पूरा देव मंदिर पर रोका जा रहा है। सुबह बाढ़ जैसे हालात होने के बाद राहत कार्य किया गया था और पानी में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कुछ श्रद्धालुओं को मामूली रूप से चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलवाया गया है।

जेसीबी से निकलवाया गया श्रद्धालुओं को
पानी के तेज बहाव में फंसे श्रद्धालुओं को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया, जब तेज बहाव में वाहन नहीं चल पाए तो जेसीबी मंगाई गई और जेसीबी में बैठा कर श्रद्धालुओं को पानी से बाहर निकाला गया। इसके साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर भी श्रद्धालुओं को पानी से बाहर निकाला गया। दोपहर बाद पानी कम हो जाने की वजह से श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद भूरा मंदिर से एक बार फिर श्रद्धालुओं के जत्थे मुख्य मंदिर के लिए रवाना हुए।