
सहारनपुर पुलिस ने हाल ही में जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आए पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटे को एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है। अब हाजी इकबाल की बेटे अफजाल की गिरफ्तारी धोखाधड़ी, मारपीट और डकैती की धाराओं में दर्ज एक मुकदमे में हुई है। इसी मामले में हाजी इकबाल भी आरोपी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगाई गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि जल्द हाजी इकबाल को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल उस पर इनामी राशि बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के अनुसार, पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल समेत उनके परिजनों और सहयोगियों के खिलाफ मिर्जापुर थाने में मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे में हाजी इकबाल के बेटे अफजाल को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने यह भी बताया कि पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके परिजनों व सहयोगियों पर इनाम की रकम को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। अभी तक हाजी इकबाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, लेकिन अब इस इनाम राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये किए जाने की तैयारी की जा रही है।
सीएम योगी ने पहले ही दिए थे कार्रवाई के संकेत
बता दें कि पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल सहारनपुर में खनन कारोबार को लेकर खासे चर्चा में रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जब पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर आए थे तो उन्होंने भी बिना नाम लिए कहा था कि सहारनपुर में एक खनन माफिया और एक भूमाफिया है। इन दोनों को सबक सिखाना है।
Published on:
21 Sept 2022 03:52 pm
