3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: लाईसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी की गाेली मारकर हत्या, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

करीब 14 साल पहले हुई थी लव मैरेज, काफी दिनाें से चल रहा था दाेनाें के बीच में विवाद, इन दिनाें काफी शराब पी रहा था पति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 10 Jan 2019, 7:15 PM IST

saharanpur

accused

बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव जड़ाैदा पांडा में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामूली बात काे लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने घर में रखे लाईसेंसी रिवॉल्वर इस ससनीखेज वारदात काे अंजाम दिया। हत्याराेपी पति इतने गुस्से में था कि उसने पत्नी के सीने में तीन राउंड गाेलियां उतार दी। गाेलियाें की आवाज सुनकर आस-पास के लाेग इकट्ठा हुए आैर पुलिस काे घटना की सूचना दी, लेकिन इससे पहले ही हत्याराेपी पति संजय फरार हाे गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल की फाेटाे ग्राफी कराने के बाद शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मुजफ्फरनगर जिले के गांव फलाैदा के रहने वाले जगमाेहन की बेटी पारुल की शादी करीब 14 साल पहले बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव जड़ाैदा पांडा के रहने वाले पूर्व सैन्यकर्मी सुरेंद्र त्यागी के बेटे संजय के साथ हुई थी। बताया जाता है कि संजय आैर पारूल दाेनाें एक दूसरें काे शादी पहले ही जानते थे। गांव वालाें के मुताबिक दाेनाें ने लव मैरेज की थी। संजय के पिता रिटायर सैन्यकर्मी हैं आैर मां रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी। बड़गांव थाना प्रभारी संजीव कुमार ने वारदात की पुष्टी करते हुए बताया कि हत्याराेपी पति फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

शराब ने लूट ली खुशियां

बताया जाता है कि संजय आैर पारूल के बीच पिछले कई दिनाें से विवाद चल रहा था। दाेनाें की दाे संतान हैं बड़ा बेटा करीब दस वर्ष का है। परिवार में सभी सुख सुविधाएं थी लेकिन संजय इन दिनाें काफी शराब पीने लगा था। संजय के शराब पीने का उसकी पत्नी विराेध करती थी। बताया जाता है कि गुरुवार काे संजय दिन में शराब पीकर आया था। पत्नी पारूल ने विराेध किया ताे दाेनाें में विवाद हाे गया आैर इसके बाद बेरहमी से संजय ने घर में रखे लाईसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सीने में तीन राउंड गााेलिया उतार दी।