28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केवल मुस्लिम ही नहीं, हिंदू धर्मगुरुओं से भी सहयोग मांगे प्रशासन: मौलाना मेहदी

अमन कायम के लिए प्रशासन को प्रयासों को सराहा दूसरे धर्म के गुरुओं और जिम्मेदारों से भी बैठक की दी सलाह
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 5 Nov 2019, 7:40 PM IST

20191105_182718.jpg

देवबंद. अयोध्या मामले में जल्द आने वाले फैसले के मद्देनजर प्रशासन द्वारा अमन कायम रखने को किए जा रहे प्रयासों की तंजीम-आबना-ए-मदारिस के संस्थापक मौलाना मेहदी हसन ऐनी कासमी ने सराहना की है। साथ ही यह भी कहा है कि प्रशासन को केवल मुस्लिम समुदाय से ही नहीं, बल्कि दूसरे समुदाय के लोगों के साथ भी बैठकें आदि कर उनसे भी शांति बनाए रखने की अपील करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की इस तरह चल रही है तैयारी

मेहदी हसन ने कहा कि उलमा और मदरसों के जिम्मेदारों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा बैठक किया जाना एक अच्छा कदम है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि प्रशासन के उलेमा के निकट आने से दूरियां भी खत्म हो रही है, लेकिन केवल उलेमा के साथ बैठकें कर उनसे सौहार्द बनाने की अपील करने से समाज में गलत संदेश भी जा रहा है। ऐसा करने से यह आभास होता है कि मानों एक वर्ग ही माहौल बिगाडऩे का काम करता है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी के सिर कलम करने की आई धमकी, जानिए कौन है वह

इसलिए प्रशासन को चाहिए कि वह दूसरे धर्म के गुरुओं और जिम्मेदारों के साथ भी बैठकें कर उनसे भी अमनो-अमान बहाल रखने को सहयोग मांगे। ऐनी ने यह भी कहा कि प्रशासन को सोशल मीडिया पर जहरीले मैसेज करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती भी सुनिश्चित करानी चाहिए।