सहारनपुर। जातीय हिंसा की आग में झुलस चुके सहारपुर में एक बार फिर तनाव का माहौल है। इलाके में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष के भाई की हत्या के बाद लगातार माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। क्षत्रिय और दलित समाज के बीच चल रहे इस तनाव में अब इलाके के कुछ क्षत्रिय घरों पर जय भीम लिख दिया गया है। मामले की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया है।