9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैराना उपचुनाव Result 2018 Live- रालोद की उम्मीदवार ने बनाई बढ़त, कई हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी पीछे

Kairana By Polls Election Result 2018 : 12 राउंड के बाद तबस्सुम हसन को 250852 और मृगांका सिंह को 210970 वोट मिले हैं

2 min read
Google source verification
Tabassum Hasan

कैराना उपचुनाव Result Live- इतने वोटों से आगे निकल गईं गठबंधन की उम्मीदवार, भाजपा के लिए बड़ी मुश्किल

सहारनपुर। कैराना लोकसभा सीट पर गुरुवार को शुरुआती रुझान आने लगे हैं। यहां मतगणना केंद्र पर सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हो गई। कैराना लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने शुरू से ही बढ़त बना ली है। वहीं, भाजपा की उम्मीदवार मृगांका सिंह उनसे काफी पीछे चल रही हैं। सातवें राउंड के बाद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन 16209 वोटों से भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह से आगे चल रही हैं। वहीं, नवें राउंड के बाद गठबंधन करीब 26000 वोटों से आगे निकल गया है। रालोद प्रत्याशी को 191529 वोट मिले हैं जबकि भाजपा उम्मीदवार को 164604 वोट मिले हैं। 12 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह रालोद उम्मीदवार तबस्सुम हसन से 39882 वोटों से पिछड़ गई हैं। 12 राउंड के बाद तबस्सुम हसन को 250852 और मृगांका सिंह को 210970 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें: मतगणना Live- शुरुआत में गठबंधन को लगा झटका, भाजपा प्रत्याशी मृगांका आगे

इनका है समर्थन

आपको बता दें कि सपा औरा रालोद मिलकर यहां से चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा तबस्सुम हसन को कांग्रेस, आप व पीस पार्टी के साथ ही भीम आर्मी का भी समर्थन प्राप्त है। तबस्सुम हसन के देवर कंवर हसन ने भी लोकदल से टिकट लेकर गठबंधन उम्मीदवार को समर्थन दे दिया था।

यह भी पढ़ें: उपचुनाव मतगणना LIVE: सपा-रालोद गठबंधन और भाजपा में कांटे की टक्कर, भाजपा भी मार सकती है बाजी

पहले राउंड से ली बढ़त

सुबह काउंटिंग शुरू होने के बाद ही गठबंधन या यूं कहें महागठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने बढ़त बना ली थी। पहले राउंड की बात करें तो तबस्सुम हसन कैराना की पांचों विधानसभा सीटों पर 8146 वोटों से आगे चल रही थी। दूसरे राउंड में उन्होंने यह बढ़त ज्यादा कर ली। सेकंड राउंड में गठबंधन उम्मीदवार तबस्सुम हसन को 55082 वोट मिले जबकि मृगांका सिंह को 45359 वोट मिले। मतलब गठबंधन प्रत्याशी करीब 9762 वोटों से आगे हो गई थी।

यह भी पढ़ें: कैराना-नूरपुर मतगणना LIVE:दोनों सीटों पर भाजपा को बड़ा झटका, गठबंधन प्रत्याशियों ने बनाई भारी बढ़त

अन्य राउंड के परिणाम

तीसरे राउंड के बाद तबस्सुम हसन काे 75503 और भाजपा उम्मीवार मृगांका सिंह को 61022 वोट मिले हैं। उधर, पांचवें राउंड की काउंटिंग के बाद भी तबस्सुम हसन की बढ़त बनी रही। इस राउंड में उन्हें 113742 मत मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार को 95572 वोट मिले।

यह भी पढ़ें: चुनावी नतीजों के बीच देवबंदी मुफ्ती ने पीएम पर उठाए सवाल, कहा- पीएम मोदी को देश के मुसलमानों से नही है प्यार

इतने हैं उम्मीदवार

कैराना लोकसभा सीट पर कुल 12 प्रत्याश मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह व रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन के बीच माना जा रहा है।