सहारनपुर।गोरखपुर आैर फूलपुर उपचुनाव में हार के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए भाजपा ने पूरी जान झौंक दी है। यहीं कारण है कि मंगलवार को सीएम योगी आैर डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर से सहारनपुर के गंगोह विधानसभा क्षेत्र में कस्बा अंबेहटा पीर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान पहले डिप्टी सीएम ने सभा को संबोधित किया।उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताआें को देव तुल्य बताया। इसके साथ ही दस मिनट के सभा संबोधन में उन्होंने कर्इ एेसी बातें कही। जिन्हें सुनने के बाद लोगों में उत्साह सा भर गया।