
किसान
सहारनपुर/देवबन्द। बडगांव में भारतीय किसान संगठन का कृषि बिल ( Agricultural bill ) के विरोध में चल रहा धरना सोमवार को महापंचायत में बदल गया। इस महापंचायत में आसपास के जिलों के सैकड़ो किसानों ने भाग लिया जिन्हाेंने साफ कह दिया कि जिस तरीके से किसानों के ऊपर यह काला बिल थोपा जा रहा है उसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
( mahapanchayat in saharanpur ) किसानाें ने इस बिल काे काला बिल बताया और भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि जब तक यह काला बिल वापस नहीं होगा तब तक किसान किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। महापंचायत को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ जिले के आला अधिकारी भी अपनी नजर बनाए हुए थे लेकिन किसानाें का यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से बीता।
भारतीय किसान सगंठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह ने कहा की धरना तब तक रहेगा जब तक किसानों को अपना अधिकार नहीं मिलता। आंदोलन चलता रहेगा। सरकार बिल ले आई है बिल को पास भी कर दिया और राष्ट्रपति ने भी इस पर अपनी मोहर लगा दी है उन्हाेंने भी सरकार और मंत्रियों की सारी बात सुन ली और जो सारा किसान सड़कों पर था इसकी कोई आवाज नहीं सुनी गई।
इसलिए अब आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाती। कानून ऐसा हाे कि अगर काेई एमएसपी से कम कीमत पर फसल खरीदेगा ताे उसे जेल हो। यह कानून जब तक सरकार नहीं बनाएगी जब तक आंदोलन पूरे देश में जारी रहेगा। यदि फिर भी सुनवाई नहीं होती तो अगला कदम किसानों की सहमति से उठाया जाएगा।
Updated on:
28 Sept 2020 04:34 pm
Published on:
28 Sept 2020 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
