7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक संगीत सोम ने कहा मुजफ्फरनगर दंगा अखिलेश की देन

2022 के चुनाव से पहले एक बार फिर विधायक संगीत सोम ने अपना बयान देर राजनीति को गरमा दिया है। उन्हाेंने कहा है कि अगर अखिलेश यादव उस समय सख्त एक्शन ले लेते तो मुजफ्फरनगर दंगा नहीं होता।

less than 1 minute read
Google source verification
sangeet_som.jpg

संगीत सोम

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सरधना सीट के विधायक संगीत सोम ( Sangeet Som ) ने 2022 के चुनाव से पहले एक बार फिर राजनीति भूचाल ला दिया है। उन्होंने कहा है कि मुजफ्फरनगर दंगा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ( akhilesh yadav ) की देन है।

यह भी पढ़ें: ये सरकार बिना इलाज के मानने वाली नहीं : राकेश टिकैत

यह बातें उन्हाेंने सरधना में आयाेजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ( BJP leader Sanjeev Balyan ) के सामने लोगों को संबोधित करते हुए कही। बोले कि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कारण ही मुजफ्फरनगर दंगा हुआ। अखिलेश सरकार में ही हिंदुओं-मुसलमानों को कटवाया गया। अगर अखिलेश सरकार समय पर कड़ा एक्शन ले लेती तो मुजफ्फरनगर दंगा नहीं होता। भाजपा विधायक यहीं नहीं रूके उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दो युवाओं की मौत नहीं होती तो मुजफ्फरनगर दंगा नहीं होता।

यह भी पढ़ें: सावधान: बाजार में अदरक के नाम पर बिक रही तहड़, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा ''अगर वो और संजीव बालियान नहीं होते तो मुजफ्फरनगर को बचाने वाला कोई नहीं था। हमने मुजफ्फरनगर बचाया तो अखिलेश सरकार ने हम दोनों पर संगीन मुकदमें दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर ली। सरधना में सड़कों का लोकार्पण बरने आए केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि विपक्ष और सपा नेता इस समय ट्विटर-ट्विटर खेल रहे हैं। भाजपा के सात विधायक इसलिए मरम गए क्योंकि वो लोगों के बीच गए थे। दूसरी पार्टियों के लाेग बाहर ही नहीं निकले।

यह भी पढ़ें: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नाराज, उप निदेशक कृषि अयोध्या मंडल निलंबित

यह भी पढ़ें: यूपी और दिल्ली में कोरोना तीसरी लहर की दस्तक से पहले मात देने की तैयारी कर रहा आईआईटी कानपुर