घटना गंगाेह कस्बे के गांव आलमपुर की है। कैराना थाना क्षेत्र के बराला के रहने वाले माैसीन की शादी सहारनपुर के गंगाेह थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर में रुकसार के साथ हुई थी। शादी के बाद माैसीन और रुकसार में किसी बात काे लेकर विवाद हाे गया। विवाद के बाद से रुकसार अपने मायके आलमपुर में रह रही थी। मां के कहने पर बेटी ने पति के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करा दिया था।
इसी कार्रवाई से माैसीन नाराज था। घटनाक्रम के अऩुसार बुधवार काे माैसीन अपनी ससुराल पहुंचा और यहां तमंचे से पहले सास और फिर पत्नी काे गाेली मार दी। इस हमले में मां बेटी बुरी तरह से घायल हाे गई। गाेली लगते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और दामाद दीवार फांदकर फरार हाे गया जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गाेली लगने से घायल मॉ बेटी काे परिवार के लाेग आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकाें ने रुकसार (पत्नी) काे मृत घाेषित कर दिया। रुकसार की माैत हाे जाने की खबर मिलते ही परिवार में काेहराम मच गया। सास की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। गंगाेह पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमलावर आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।