
सांसद इकरा हसन की फाइल फोटो
MP : कैराना सांसद इकरा हसन ने आरोप लगाया है कि सहारनपुर एडीएम प्रशासन के कार्यालय में उनके साथ अभद्रता की गई। सांसद ने मंडलायुक्त से पूरे मामले की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। सांसद इकरा हसन का कहना है कि वह सहारनपुर एडीएम प्रशासन के कार्यालय गई थी। वहां पर उनके साथ अभद्रता की गई और उन्हे कार्यालय से बाहर चलने जाने के लिए कहा गया। यह मामला लखनऊ तक जा पहुंचा है।
कैराना सांसद इकरा हसन ने मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि वह छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन के साथ एडीएम कार्यालय पहुंची थी। क्षेत्रीय लोगों की कुछ समस्याएं थी उन्ही के बारे में अवगत कराना था। बताया कि जब वह दोपहर करीब एक बजे कार्यालय पहुंची तो उन्हे यह कह दिया गया कि एडीएम लंच के लिए निकले हैं। पत्राचार से अपनी बात रख दें। इसके बाद दोबारा वह तीन बजे कार्यालय गई। आरोप है कि बातचीत के दौरान एडीएम का रवैया अपमान जनक था। एडीएम ने छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्षा शमा परवीन के साथ अभद्रता की और जब सांसद ने हस्तक्षेप किया तो उन्हे कार्यालय से बाहर चले जाने के लिए कह दिया गया। मंडलायुक्त ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच जिलाधिकारी को दी है।
मीडियाकर्मियों को दिए एक बयान में छुटमलपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष शमा परवीन ने कहा है कि, कैराना सांसद इकरा हसन के साथ वह ईओ की मनमानी और कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए एडीएम प्रशासन से शिकायत करने गई थी। लेकिन एडीएम का व्यवहार बेहद अपमानजनक रहा। इस पर सांसद इकरा हसन ने शिकायत की है। उधर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एडीएम प्रशासन ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों के निराधार बताया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल का कहना है कि शिकायत मिली है जांच कराई जा रही है। सभी अधिकारियों को पहले से निर्देश हैं कि वो जनप्रतिनिधियों और अपने कार्यालय आने वाले सभी लोगों से अच्छा व्यवहार करें।
Updated on:
16 Jul 2025, 1:21 PM IST
Published on:
16 Jul 2025, 1:20 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.