यूपी का अंतिम जिला सहारनपुर में कोरोना संक्रमण से घिरता नजर आ रहा है। यहां शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद और गाैतमबुद्धनगर से अधिक कोरोना मरीज पहले ही हाे चुके हैं। अब छह नए मामले सामने आने के बाद यह ग्राफ और बढ़ गया है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या काे देखते हुए अब डीआईजी ने सहारनपुर में नियमों काे और सख्त कर दिया है।