3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में दो पक्षों में जमकर हुई गोलीबारी, एक की मौत कई हुए लहूलुहान

गोलीबारी में 20 वर्षीय एक युवक की मौत मासूम बच्ची समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 3 Nov 2019, 7:14 PM IST

ladai.jpg

सहारनपुर. बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव सांवतखेड़ी में चौपाल (बैठक) के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलियां चली। गोली लगने से 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई जबकि बच्ची समेत आठ से अधिक लोग घायल हैं। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का महौल है।

यह भी पढ़ें: छठ पर्व पर भारी पड़ा प्रदूषण, एनसीआर में बिना सूर्य देखे ही अर्घ्य देकर जीवन में उजाला भरने की कामना

यह है पूरा मामला
गांव सांवतखेड़ी में ओमवीर और ऋषि पक्ष के बीच पिछले करीब छह माह से बैठक के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष इस बैठक पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। वर्तमान में इस बैठक में ऋषि पक्ष का कब्जा है। शनिवार को दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पहले जमकर लाठी डंडे चले और फिर गोलियां चल गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव दहशत में आ गया और लोग मौके से भाग गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच फिल्मी अंदाज में काफी देर तक गोलियां चलती रही।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में नकाबपोशों का हामला सीसटीवी में हुआ कैद, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

बाद में पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग रुकी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाते हुए दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनएश कुमार पी पहले अस्पताल में घायलों का हाल जाने पहुंचे और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। गोली लगने से ओमबीर के बेटे सागर की मौत हो गई है, जबकि इसके भाई आन्नद समेत दीपक पुत्र नत्थू, छह वर्षीय सहदेव पुत्र आन्नद और राजबीर और अक्षय के अलावा काला घायल हुए हैं। घायलों का सहारनपुर में उपचार चल रहा है। वारदात के बाद से गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।