6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पद्मावत: उत्तर प्रदेश के इस शहर में आज है महापंचायत, हजारों की संख्या में जुट सकते हैं लोग

क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने कर रखा है महापंचायत का ऐलान

2 min read
Google source verification
saharanpur

सहारनपुर। फिल्म पद्मावती के विरोध में शनिवार को सहारनपुर में हालात नाजुक हैं। क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने पहले से ही महापंचायत का ऐलान कर रखा है। दोपहर को दिल्ली रोड स्थित जीएनजी मोड़ पर बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज और करणी सेना के पदाधिकारी इकट्ठा हो सकते हैं। इसके लिए शासन-प्रशासन ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली रोड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पीएसी भी लगा दी गई है।

यह है मामला
दरअसल क्षत्रिय समाज फिल्म पद्मावत का विरोध कर रहा है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाने की बात कही जा रही है। फिल्म के रिलीज होने के बाद करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने विजय सिनेमा में इस फिल्म के लगने का विरोध किया था और बड़ी संख्या में वहां लोग इकट्ठा भी हो गए थे। इससे पहले ही पुलिस बल ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया था। इसके बाद क्षत्रिय महासभा ने सहारनपुर में शनिवार को इस फिल्म के विरोध में महापंचायत का एेलान किया था। शनिवार को पहले से तय प्रोग्राम के मुताबिक क्षत्रिय महासभा और करणी सेना के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में इकट्ठा हो सकते हैं। इसके लिए दिल्ली रोड जीएनजी मॉल पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

शुक्रवार को रिलीज हुई थी फिल्‍म

यहां शुक्रवार को पद्मावत फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिन लोगों को महापंचायत के ऐलान की सूचना है, वे आज इस फिल्म को देखने से बच रहे हैं और सुबह 11 बजे तक जीएनजी मॉल में इस फिल्म को देखने वालों की संख्या बेहद कम रही। इसके पीछे महापंचायत के अलार्म को कारण माना जा रहा है।

पुलिस प्रशासन तैयार
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि फोर्स को जीएनजी मोड़ पर लगा दिया गया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। अगर कोई विरोध करता है तो उसको समझाने की कोशिश की जाएगी लेकिन अगर कोई कानून को हाथ में लेने की कोशिश करता है तो फिर पुलिस सख्ती से निपटेगी।