5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saharanpur : दो महीने पहले गायब हुआ मोती, तीन साल की बच्ची की नाक के अंदर मिला, जानें पूरा मामला

सहारनपुर में बेहद चौंकाने वाला आनोखा केस प्रकाश में आया है। दो महीने पहले नाटकीय ढंग से गायब हुए जिस एक मोती को परिवार के लोग दो महीने से तलाश रहे थे, वह मोती तीन साल की बच्ची की नाक में फंसा हुआ मिला है। इस घटना से खुद परिवार के लोग सकते में हैं।

2 min read
Google source verification
pearl-disappeared-two-months-ago-found-inside-the-nose-of-3-year-old-girl-from-saharanpur.jpg

यूपी के सहारनपुर जिले बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो महीने पहले नाटकीय ढंग से गायब हुए जिस मोती को एक परिवार दो महीने से तलाश रहा था, वह मोती तीन साल की एक बच्ची की की नाक में फंसा हुआ मिला है। बता दें कि यह कोई नोज पिन नहीं था, यह माला का मोती था। बच्चों के खेलते समय यह कहीं गुम हो गया था। परिवार के सदस्य इस मोती को अपने घर में हर जगह तलाश कर चुके थे, लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा था। अब यह मोती इसी परिवार की तीन साल की बच्ची के नाक के अंदर फंसा मिला है।

सहारनपुर के ईएनटी सर्जन डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि छुटमलपुर कस्बे से एक परिवार तीन साल की बच्ची को लेकर उनके पास आया था। बच्ची को नाक में दर्द की शिकायत थी। लेकिन, दर्द क्यों हो रहा है, इसका पता नहीं चल पा रहा था। उन्होंने बताया कि बच्ची की नाक के अंदर एक मोती फंसा हुआ था। मोती का रंग भी बच्ची की नाक के रंग जैसा ही था। इसलिए कैमरे से भी मोती नहीं दिख रहा था। कुछ शक होने पर जब डॉक्टर ने एक्स-रे कराया तो एक्सरे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर खुद भी हैरान रह गए। एक्सरे रिपोर्ट में नाक के अंदर मोती फंसे होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें - आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी ऑपरेशन करने वाले अस्पतालों पर गिरी गाज

बच्ची के परिजनों को भी नहीं हुआ विश्वास

जब डॉक्टर ने ये बात परिजनों को बताई तो पहली बार उन्हें भी विश्वास नहीं हुआ। जब डॉक्टर ने परिजनों के सामने ही बच्ची की नाक से मोती निकाल कर रखा, तब जाकर उन्हें विश्वास हुआ। परिजनों ने बताया कि इस मोती को वे लोग दो महीने से तलाश कर रहे थे। यह मोती उनके घर के एक गहने का था। परिजनों ने बताया कि उन्होंने बच्ची से भी मोती के बारे में पूछा था, लेकिन उसे भी जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़ें - बुजुर्ग दंपती को 10 दिन सीढ़ियों पर बिताने के बाद वापस मिला फ्लैट, माफी मांगते हुए लौटाया

बच्चों के खेलते समय रखें विशेष ध्यान

अब जाकर बच्ची ने बताया कि वह डर के कारण परिजनों को नहीं बता रही थी कि मोती उसकी नाक में फंसा है। डॉक्टर ने बताया कि खेल-खेल बच्चे कुछ चीजें निगल लेते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार बच्चे सिक्के तक निगल जाते हैं। इसलिए जब बच्चे खेल रहे हों तो उनका विशेष ध्यान रखें। उनके आसपास इस तरह की चीजें हों तो उन्हें तुरंत हटा दें।