
saharanpur police
सहारनपुर। बच्चे अब पुलिस ( up police ) से डरते नहीं हैं बल्कि पुलिस से प्रेम करने लगे हैं। इसका प्रमाण सहारनपुर में देखने को मिला है। यहां लॉकडाउन ( up lockdown ) में एक बच्ची ने अपनी सहेलियाें के साथ नहीं बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
बच्ची ने अपने माता-पिता से पुलिस के साथ ही अपना जन्मदिन मनाने की जिद की। बच्चे को उसके माता पिता ने समझाया कि लॉक डाउन है लेकिन बच्ची नहीं मानी और अपनी जिद पर अड़ी रही। बच्ची के इस स्नेह काे देखकर कोतवाली मंडी प्रभारी आदेश त्यागी ने बच्ची के माता-पिता से कहा कि उसे थाने ले आएं। इसके बाद पुलिस ने लॉकडाउन में ही इस बच्ची के लिए केक बनवाया और कोतवाली मंडी में पुलिस के साथ बच्ची ने अपना जन्मदिन मनाया।
सहारनपुर पुलिस ( Saharanpur Police ) के इस कार्य काे अब साेशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मदनपुरी के रहने वाले सचिन थरेजा की 11 वर्षीय बेटी केसरी का शनिवार को जन्मदिन था। सचिन ने बताया कि उनकी बेटी दो दिन से जिद कर रही थी कि इस बार जन्मदिन पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों के साथ मनाएगी। केसरी ने अपने माता पिता से कहा कि जिस तरह से कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद की है 24-24 घंटे काम किया है ऐसे में वह अपना जन्मदिन पुलिसकर्मियों के साथ मनाना चाहती है और उन्हें सैल्यूट करना चाहती है।
बच्ची की इस जिद पर माता-पिता दोनों ही हार गए और कोतवाली मंडी फोन करके उन्होंने बच्ची की इच्छा के बारे में पुलिस को बताया। कोतवाली प्रभारी आदेश त्यागी ने बच्ची के माता-पिता की बात सुनकर उन्हें थाने आने के लिए कहा लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से माता-पिता ने आशंका जाहिर की। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें लेकर थाने पहुंचे और यहां पुलिस ने ही केक मंगाकर बच्ची का जन्मदिन मनाया। एसएसपी सहारनपर ( ssp saharanpur) डॉक्टर एस चन्नप्पा ने भी इस बच्ची को जन्मदिन की बधाई दी है।
Updated on:
19 Jul 2020 11:55 am
Published on:
19 Jul 2020 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
