29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ननकाना साहिब पर हमले के विरोध को लेकर देवबंद फूटा लोगों का आक्रोश, देखें वीडियो

Highlights- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका- पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए - पथराव करने वालों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग

less than 1 minute read
Google source verification
deoband.jpg

देवबंद. पाकितान में सैकड़ों लोगों की भीड़ द्वारा गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर पथराव करने व गुरुद्वारे को हटाकर मस्जिद बना देने के बयान पर देवबंद के पंजाबी समाज के लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। इस दौरान पंजाबी समाज के लोगों के साथ भाजपाइयों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका है। आक्रोशित लोगों ने पथराव करने वालों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- रालोद छात्रसभा के जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, देखें वीडियो

इस मौके पर आक्रोशित लोगों ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दू व सिखों का रहना मुश्किल हो गया है। लड़कियों का जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गजराज राणा व भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग ने ननकाना साहिब पर हमले का विरोध करते हुए जमकर विरोध जताया।

इस प्रदर्शन में धर्मपाल महाजन, प्रोफेसर गुरविंदर सिंह छाबड़ा, गुरजोत सिंह सेठी, राजेश अनेजा, सचिन छाबड़ा, विजय गिरधर, अरविंदर सिंह कपूर, दिनेश कुमार ऋषि, अमित तायल, अमित गर्ग,जसदीप सिंह नेगी, जसवंत सिंह, गुरजंट सिंह, सतीश अरोड़ा, हरविंदर सिंह बेदी, चन्नी बेदी, मोहित मल्होत्रा, राजेश छाबड़ा, मन्नी सब्बरवाल, अजय निझारा, प्रिंस कपूर, सन्नी सेठी, विपिन नारंग, अमित तायल, अमित गर्ग, नितीन सिंह, अमनदीप सिंह, दीपक सलूजा, हैप्पी गाबा, राजपाल नारंग, राजपाल सिंह, अमृत सिंह कपूर आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी के बाद मेरठ के बवाल में मारे गए युवकों के परिवारों से मिलेंगे सपा के दिग्गज नेता