8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चांद दिखा तो 17 मई से शुरू होगा रमजान माह, आखिरी रोजा होगा सबसे बड़ा

16 जून को होगा अंतिम रोजा होगा, जो सुबह 3.40 से शुरू होगा, इसकी अवधि 15 घंटे 42 मिनट होगी

2 min read
Google source verification
ramadan 2018

ramadan

सहारनपुर। इस बार आखरी रोजा सबसे बड़ा होगा। इस्लामिक विद्वानों के मुताबिक, इसकी अवधि 15 घंटे 42 मिनट बताई जा रही है जबकि सभी रोजों की अवधि 15 घंटे 15 मिनट से 15 घंटे 42 मिनट के बीच में होगी। 16 जून को आखरी रोजा होगा और इस आखरी रोजे की अवधि 15 घंटे 42 मिनट होगी। यानि आखरी रोजा इस बार रोजेदारों का पूरा इम्तिहान लेगा।

यह भी पढ़ें: सरेबाजार बारात में हुआ कुछ ऐसा कि बग्गी से उतरकर रफूचक्कर हो गया दूल्हा

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में होगा हैबिटैट सेंटर का निर्माण

16 जून को होगा आखिरी रोजा

शहर काजी काजी नदीम के मुताबिक इस बार आखरी रोजा 16 जून का होगा। अगर समय के मुताबिक, चांद दिखा तो 17 मई से पवित्र रमजान शुरू हो जाएंगे। शहर काजी के मुताबिक, 16 जून को अंतिम रोजा होगा और यह रोजा सुबह 3.40 से शुरू होगा। इसके बाद यह रोजा शाम को 7.22 तक चलेगा और 7.22 के बाद ही रोजेदार अंतिम रोजा खोल सकेंगे। यह कई वर्षो बाद है कि अंतिम रोजा सबसे बड़ा हो रहा है। अंतिम रोजा रोजेदारों का वैसे भी पूरा इम्तेहान लेता है क्योंकि अंतिम रोजा सभी को सामान्य अवधि होने के बावजूद बड़ा लगता है। हालांकि, इस बार अंतिम रोजे की अवधि बढ़ी हुई है। इससे साफ है कि अंतिम रोजा रोजेदारों का पूरा इम्तेहान लेगा।

यह भी पढ़ें: हाईवे से गुजर रहा था ट्रक, हुआ कुछ ऐसा की मच गई भगदड़

यह भी पढ़ें: लेडी सिंघम के यहां बीते 296 दिन इन्हें बहुत याद आएंगे

चांद दिखा तो 17 मई से शुरू होगा पवित्र रमजान माह

शहर काजी नदीम के मुताबिक, अगर चांद दिखाई देता है तो इस बार 17 मई से पवित्र रमजान माह शुरू हो जाएगा। इस बार 24 घंटे में रोजेदारों को लगभग पौने 16 घंटे तक रोजा रखना होगा यानी पौने 16 घंटे तक रोजेदार भूखे और प्यासे रहेंगे। इस दौरान वह पानी की एक बूंद भी नहीं ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें:UPBoardResults2018: यूपी के इस जिले में गुरु द्रोण ने दी थी पांडवोंं और कौरवों को शिक्षा—दीक्षा, आज भी निकल रहे अर्जुन

15 घंटे 15 मिनट का होगा पहला रोजा

पवित्र रमजान माह की शुरुआत 15 घंटे 15 मिनट के रोजे से होगी यानी पहला रोजा 15 घंटे 15 मिनट का होगा। यह अवधि लगातार बढ़ती रहेगी और सबसे अंतिम रोजा 15 घंटे 42 मिनट का होगा। यहां हम आपको यह भी बता दें कि सभी रोजे 915 मिनट से लेकर 942 मिनट तक के बीच के रहेंगे।

यह भी पढ़ें: बिना किसी कोचिंग के इस बेटी ने १०वीं की परीक्षा में पूरे यूपी में हासिल की आठवीं रैंक