1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईवे से गुजर रहा था ट्रक, हुआ कुछ ऐसा की मच गई भगदड़

थाना नूरपुर के झंडा चौक के निकट सड़क पर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 30 Apr 2018, 9:36 AM IST

truck

बिजनौर. थाना नूरपुर के झंडा चौक के निकट सड़क पर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया गया है कि ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से ट्रक में आग लग गई। आग की वजह से ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। अच्छी बात यह रही कि ट्रक में आग लगने से कोई भी व्यक्ति के हताहत नहीं हुआ है। वहीं आग की सूचना मिलने पर मौके पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन में फायर बिग्रेड की गोड़ी बुलाई।


यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के साथ युवाओं के लिए इस तरह पैदा होंगे रोजगार के अवसर

जनपद बिजनौर के नूरपुर रोड पर मुरादाबाद जा रहे ट्रक में अचानक से आग लग गई। ट्रक में आग हाईटेंशन तार की वजह से लगी थी। ट्रक ड्राइवर वीरेंदर ने बताया कि ट्रक लेकर मुरादाबाद जा रहा था। होटल पर खाना खाने के लिए ट्रक को रोका था। खाना खाने के बाद में ट्रक वहां से लेकर निकल तो पास में ही हाईटेंशन तार की चपेट में उसका ऊपरी हिस्सा आ गया। जिससे ट्रक में आग लग गई। हाईटेंशन लाइन को देखते हुए मौके पर भगदड़ मच गई। बाद में मौके पर लोगों की भीड़ इक्टठा हो गई। उधर हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।

यह भी पढ़ें: UPBoardResults2018: अखिलेश सरकार में ये था रिजल्ट, योगी सरकार में इतना आया अंतर

ट्रक में आग को देखते हुए मामले की सूचना फायर विभाग के अफसरों को दी गई। आरोप है कि फायर विभाग को सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ी काफी लेट मौके पर पहुंची थी। जब तक ट्रक का एक हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। उधर इस हादसे में ट्रक जलने से लाखों का नुकसान हुआ है,लेकिन इस हादसे में कोई भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नही है।

यह भी पढ़ें: UPBoardResults2018: यूपी के इस जिले में गुरु द्रोण ने दी थी पांडवोंं और कौरवों को शिक्षा—दीक्षा, आज भी निकल रहे अर्जुन