1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में होगा हैबिटैट सेंटर का निर्माण

हैबिटैट सेंटर के लिए नोएडा अथॉरिटी ने जमीन चिन्हित कर ली है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 30 Apr 2018, 10:30 AM IST

greater noida

नोएडा. 8 एकड़ भूमि पर हैबिटैट सेंटर का निर्माण किया जाएगा। हैबिटैट सेंटर के लिए नोएडा अथॉरिटी ने जमीन चिन्हित कर ली है। यह घोषणा केन्द्रीय राज्य सस्कृतिक मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने नोएडा के सेक्टर 6 स्थित लोकमंच संस्था की तरफ से आयोजित लोक संध्या कार्यक्रम के दौरान कही। इस मौके पर देश की विभिन्न भाषाओ और बोलियों में उभरते हुए लोकगीत के कलाकार ने प्रस्तुति देकर लोगों का मनमोह लिया।

यह भी पढ़ें: UPBoardResults2018: यूपी के इस जिले में गुरु द्रोण ने दी थी पांडवोंं और कौरवों को शिक्षा—दीक्षा, आज भी निकल रहे अर्जुन

दीप प्रज्ज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ। संस्कार स्कूल के बच्चों ने सस्कृतिक गीत प्रस्तुति किए। सुमित ने मैथली गीत, उजान ग्रुप ने उडिया और बांग्ला, प्रीति ने मल्हार, शिप्रा श्रीवास्तव ने अवधी, गीरिश और नेहल ने राजस्थानी, नीलांजल ने बांंग्ला, संजय और अंशुमाली ने भोजपुरी और ब्रहमपाल ने रागनी पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य सस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की किसी शहर की पहचान पत्थर की इमारते नहीं बना करती है।

यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के साथ युवाओं के लिए इस तरह पैदा होंगे रोजगार के अवसर

डॉ महेश शर्मा ने बताया की संस्कृति मंत्रालय ने एक कल्चरल मैपिंग ऑफ इंडिया स्कीम चालू कर चुका है। देश भर के 6 लाख 20 हज़ार गांव को सिलेक्ट करने और प्रतिभाशाली युवाओं को मंच दिया जाएगा। उन्होंने कहा की नोएडा में आठ एकड़ भूमि पर हैबिटैट सेंटर का निर्माण किया जाएगा। हैबिटैट सेंटर की क्षमता 500 से 1500 तक होगी। पदमश्री राम सुतार, डीएम बीएन सिंह ने कला की विधाओ और उभरती प्रतिभा के कलाकारों को जोड़कर एक साझा मंच उपलब्ध के लिए सराहना की। प्रोजेक्ट चेयरमैन राज्यसभा के पूर्व महासचिव योगेंद्र नारायण ने सांस्कृतिक प्रकल्प पहला कदम संस्कृति की ओर से पूरे किए जाने वाले कार्यक्रम विस्तृत जानकारी दी। समारोह में भाग लेने वाले कलाकारो को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

हाईवे से गुजर रहा था ट्रक, हुआ कुछ ऐसा की मच गई भगदड़

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश