2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज इन राशियों वालों के लिए हैं रोज़गार का अवसर, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

जानिए आज का राशिफल बता रहे हैं प्रोफ़ेसर राघवेंद्र स्वामी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 23 May 2018, 9:24 AM IST

astro

आज इन राशियों वालों के लिए हैं रोज़गार का अवसर, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि का राशिफल

नामाक्षर - चू , चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

राशि स्वरूप: मेंढा जैसा

राशि स्वामी- मंगल

आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का हर कदम पर साथ मिलेगा। पुराना रुका हुआ कार्य पूरे होने के योग बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार ? के अवसर प्राप्त होंगे। साक्षात्कार के लिए कहीं जा रहे हैं तो सफलता मिलने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं। व्यापार के लिए यात्रा करेंगे तो लाभ होगा । जीवनसाथी के साथ आपसी मतभेद हो सकते हैं।

वृष राशि का राशिफल

नामाक्षर - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

राशि स्वरूप- बैल जैसा

राशि स्वामी- शुक्र

आज का दिन मिलाजुला रहेगा, सतर्क रहें। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र में कोई सहकर्मी आप के खिलाफ साजिश रच सकता है, सावधान रहें । खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि का राशिफल

नामाक्षर - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

राशि स्वरूप- स्त्री-पुरुष आलिंगनबद्ध

राशि स्वामी- बुध

आज का दिन आपके लिए उत्तम है । किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। भाई व बहन के मध्य संबंध सुधरेंगे । प्रेमी जोड़े के लिए आज का दिन अच्छा है। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

कर्क राशि का राशि फल

नामाक्षर - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

राशि स्वरूप- केकड़ा

राशि स्वामी- चंद्रमा

आज का दिन धन लाभ के शुभ योग बना रहा है। कई स्रोतों से धन का आगमन होने के संकेत हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है । अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक संतोष रहेगा । जीवनसाथी के साथ कुछ आपसी मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि का राशिफल

नामाक्षर- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

राशि स्वरूप- शेर जैसा

राशि स्वामी- सूर्य

पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज का दिन सुकून भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत अच्छा गुजरेगा। व्यापार में लाभ होगा।

कन्या राशि का राशिफल

नामाक्षर- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

राशि स्वरूप- कन्या

राशि स्वामी- बुध

आज का दिन आपकी परीक्षा लेने वाला है। नौकरी अथवा व्यापार में वाद विवाद से बचें अन्यथा बात का बतंगड़ बन सकता है। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले बहुत सोच विचार कर लें। घर के सदस्यों के साथ आपसी तनाव हो सकता है । जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।

तुला राशि का राशिफल

नामाक्षर - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

राशि स्वरूप- तराजू जैसा

राशि स्वामी- शुक्र

आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है । परिवार में कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी । उधार दिया हुआ पैसा वापस आ सकता है। लोन की फाइल पास हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि का राशिफल

नामाक्षर - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

राशि स्वरूप- बिच्छू जैसा

राशि स्वामी- मंगल

आज आपको अपेक्षा से बढ़कर कामयाबी मिलने वाली है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में आगे बढ़ेंगे । काफी समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे । जीवनसाथी के साथ मामूली नोकझोंक के बावजूद आपसी संबंध मधुर रहेंगे।

धनु राशि का राशिफल

नामाक्षर - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

राशि स्वरूप- धनुष उठाए हुए

राशि स्वामी- बृहस्पति

आज भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है। किसी तीर्थ यात्रा पर जाएंगे तो निश्चित लाभ होगा। साझेदारी के कार्य में अतिरिक्त सतर्कता बरतें अन्यथा हानि हो सकती है । स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें । शाम के समय अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है।

मकर राशि का राशिफल

नामाक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

राशि स्वरूप- मगर जैसा

राशि स्वामी- शनि

मन उदास रहेगा। नकारात्मक विचारों को अपने नजदीक भी ना आने दें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ संबंध बिगड़ते बिगड़ते संतुलित होंगे।

कुंभ राशि का राशिफल

नामाक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

राशि स्वरूप- घड़े जैसा

राशि स्वामी- शनि

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत उत्तम रहेगा ।आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे । कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए दिन शुभ है, कहीं से साक्षात्कार का लेटर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा गुजरेगा।

मीन राशि का राशिफल

नामाक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

राशि स्वरूप- मछली जैसा

राशि स्वामी- बृहस्पति

आपके लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कामकाज में परेशानी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में बहुत सोच समझकर निर्णय लें । धन लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं। संतान की ओर से तनाव मिलेगा।