19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से कश्मीर निवासी व्यक्ति की माैत के बाद देवबंद के 6 संदिग्धों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Highlights एक रात देवबंद रुके कश्मीर के व्यक्ति की हाे गई थी कोरोना से माैत उस व्यक्ति के संपर्क में आने वालो पांच व्यक्तियों के लिए गए थे नमूने सभी की रिपाेर्ट आई Corona virus नेगेटिव
2 min read
Google source verification
meerut

corona virus

देवबंद। देवबंद के जिन पांच लोगों के नमूने कोरोना की जांच के लिए भेजे गए थे उन सभी की रिपोर्ट ( Corona virus ) नेगेटिव आई है। यानी इनमें से किसी में भी कोरोना जैसे लक्षण नहीं पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना रिपाेर्ट पॉजेटिव आई तो पीड़ित के फोन की एक माह की लाेकेशन भी निकलवाएगी पुलिस

Corona कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में माैत का तांडव मचा रखा है। आए दिन लोग इस वायरस से मर रहे हैं। इसी वायरस से कश्मीर निवासी अशरफ अमीन की भी तीन दिन पहले माैत हाे गई थी। मरने से पहले अशरफ देवबंद आया था और यहां की एक मस्जिद में रात काे रुका था। मोहल्ला खानकाह की पुलिस चाैकी के पास वाली मस्जिद में अशरफ रुका था। 9 मार्च को वह देवबंद आया था औक 11 मार्च काे कश्मीर चला गया था। ।

यह भी पढ़ें: लॉक डाउन: यूपी के इस शहर में वाहन स्वामियों पर 37 लाख से अधिक का जुर्माना लगा चुकी है पुलिस

देवबंद से जाने के बाद अशरफ की कोरोना वायरस से माैत हाे गई थी। यह खबर जब देवबंद पहुंची ताे यहां हड़कंप मच गया था। देवबंद में अशरफ जिन पांच व्यक्ति के काफी देर तक संपर्क में रहा था उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। अच्छी बात यह है कि, अब शनिवार काे इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

यह भी पढ़ें: Lockdown: सब्जी और फल की रेट लिस्ट हुई जारी, इससे अधिक दाम पर नहीं बेच सकते दुकानदार

सभी की रिपाेर्ट नेगेटिव आने की खबर जैसे ही नगर की जनता को मिली ताे लेगों ने राहत की सांस ली। देवबन्द सीएचसी प्रभारी डॉक्टर इंद्राज सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। बावजूद इसके अभी कुछ दिन के लिए सभी संदिग्धों काे निगरानी में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Lockdown से सुधरी क्राइम की सेहत, मुरादाबाद मंडल में बीते छह दिनों में कोई बड़ी वारदात दर्ज नहीं