
सहारनपुर। शहर में बन रहे बाईपास के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर किसानों ने सवाल उठाए हैं। सहारनपुर में एनएच 73 और 72 के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है। जिसे लेकर अब जिले के किसानों ने इसे कटघरे में खड़ा कर दिया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे किसानों ने जमकर हंगामा काटा और जिला अधिकारी से मिलकर मुआवजा प्रक्रिया में सुधार की मांग की। किसानों ने दो टूक में कहा कि एक समान मुआवजा पूरे जिले में लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि अलग-अलग मुआवजा किसानों को दिया जा रहा है। इससे किसानों में रोष है और अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वह सड़कों पर उतर आंदोलन करेंगे।
दिन निकलते ही गरजे किसान
अधिग्रहण में समान मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान गुरुवार को दिन निकलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए। बड़ी संख्या में किसानों के कलेक्ट्रेट में पहुंचने की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स भी यहां लगा दी गई। जिलाधिकारी से मिलने के बाद किसानों का गुस्सा कुछ कम हुआ और इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में जय जवान, जय किसान के नारे लगाए। यहां नारेबाजी कर रहे किसानों ने साफ कहा कि वह एकजुट हैं और किसानों में फूट डालकर प्रशासन उनका उत्पीड़न नहीं कर सकता है। उन्हें समान मुआवजा चाहिए और अगर समान मुआवजा नहीं मिला तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
जिलाधिकारी ने चार गांवों के किसानों को बुलाया
किसानों की मांग के बाद जिलाधिकारी सहारनपुर ने अब 4 गांव के किसानों को मुआवजे पर अपनी आपत्तियां और सुझावों के लिए बुलाया है। गुरुवार शाम को अब कलेक्ट्रेट परिसर में ही किसानों की शिकायत अब जिलाधिकारी सुनेंगे और इस दौरान किसान अपनी बात रखेंगे। सहारनपुर में बन रहे इस बाईपास से करीब 50 गांव के किसान प्रभावित हो रहे हैं। इन सभी गांवों के किसानों की मांग है कि समान मुआवजा दिया जाए। मुआवजे की मांग को लेकर ये किसान राजपाल सिंह, प्रीतम चौधरी, सत्यपाल टोली, राजपाल जगहेता समेत अन्य मौजूद रहे।
Published on:
26 Oct 2017 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
