
SHALU
सहारनपुर।
जरा साेचिए एक से बढ़कर एक सुंदरियां सज संवरकर भारतीय परिधानाें में रैंप पर कैटवॉक कर रही हाें। ब्लिंक हाेती लाईटाें से पूरा माहाैल जगमगाया हाे आैर सभी की टकटकी इन सुंदरियाें के एक-एक कदम चलने पर हाेने वाली हलचल पर लगी हाे आैर तभी अचानक काेई देशी छाेरा सिर पर मुंडासा बांधकर इसी रैंप पर आए जाए ताे क्या हाेगा ?
हम बात कर रहे हैं सहारनपुर महाेत्सव में आयाेजित परिधान उत्सव यानि फैशन शाे की। यहां गुरुवार रात काे भरी पूरी तैयारियां के साथ फैशन शाे आयाेजित कराया गया। फैशन-शाे काे देखन के लिए बड़ी संख्या में युवा वर्ग भी पहुंचा। अदाकार ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष जावेद खान सराेहा इस शाे का संचालन कर रहे थे। सब कुछ एेसा ही चल रहा था कि जैसा किसी बड़े फैशन शाें में हाेता है। एक के बाद एक सुंदरियां आैर फिर एक के बाद एक सुडाैल शरीर के साथ भारतीय परिधानाें में युवा यहां अपने जलवे बिखेर रहे थे कि अचानक संचालक के दिमाग में आया कि शाे के बीच में कुछ आैर ट्विस्ट पैदा किया जाए। अब संचालक के दिमाग में काेई आईडिया आए ताे भला काैन जान सकता है आैर काैन राेक सकता है ? संचालक ने एलाउंस कर दिया कि जाे लाेग यहां इस प्राेग्राम काे देखने के लिए पहुंचे हैं उनमें से काेई चार स्टेज के पीछे आ जाएं। अभी तक भी दर्शकाें काे कुछ समछ नहीं आया आैर उनका ध्यान रैंप पर कैटवाक कर रही सुंदरियाें पर ही था। अगले पल कुछ एेसा हुआ जिसे देखकर ना सिर्फ दर्शक बल्कि यहां पहुंची मॉडल भी हंसते-हसंते हुए लाेट-पाेट हाे गई।
दरअसल जिस रैंप पर अभी तक पतली-पतली कमर लचके ले रही थी वहां अचानक एेसा हुआ कि जैसे पूरे रैंप पर भूकंप आ गया हाे। सिर पर मुंडासा बांधकर एक देशी छाेरा इस रैंप पर आ गया लेकिन इसका स्टाईल इतना प्रभावशाली था कि इस देशी छाेरे ने पल भर में सभी का दिल जीत लिया आैर सभी काे हंसने पर मजबूर कर दिया कुछ दर्शक ताे इस दाैरान हंसते हुए लाेट-पाेट ही हाे गए। इसके बाद जाे हुआ वह इससे भी अधिक चाैंका देने वाला था। रैंप पर अब वरिष्ठ जाेड़ाे काे बुलाया गया आैर इसके बाद वरिष्ठ नागरिकाें काे भी माैका दिया गया कि अगर उन्हे अपनी जवानी के दिनाें में एसा करने का माैका मिलता ताे वह कैसे रैंप पर कैटवॉकर करते। इस तरह सहारनपुर महाेत्सव में परिधान महाेत्सव ने तालियां बटाैरी आैर इस प्राेग्राम ने सभी काे हंसा दिया। कार्यक्रम काे सफल बनाने में फैशन डिजाईनर नेहा गुप्ता, संयाेजक आरती शर्मा समेत विक्रांत जैन, नितिश कुमार, सुमित सैनी, गुरप्रीत गिल खुशटर सिद्दकी का याेगदान रहा। कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियाें काे सम्मानित लव-डेज फिल्म की अभिनेत्री शालू सिंह इस कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दाैरान दिलबहार मलिक आैर हरियाणा से स्वरजीत सिंह ने गायन प्रस्तुति दी आैर काेरियाेग्राफर प्रिया बजाज की आेर से सांस्कृतिक आैर माेक्षयातन की आेर से याेगी की प्रस्तुति दी गई।
Published on:
22 Jun 2018, 11:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.