
विधानसभा
सहारनपुर। Smart City स्मार्ट सिटी सहारनपुर के लोगों के लिए गर्व की बात है कि सहारनपुर के नगर विधायक संजय गर्ग को विधानसभा की कार्यवाही संचालन करने का अवसर मिला है। संजय गर्ग सहारनपुर जिले के पहले ऐसे विधायक हैं जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर विधानसभा को संचालित करने का गौरव प्राप्त किया है।
सहारनपुरवासियों के लिए यह भी गौरव की बात है कि संसदीय कार्यों की नॉलेज और अनुभव के आधार पर समाजवादी पार्टी से विधायक व पूर्व मंत्री संजय गर्ग को पिछले वर्ष सितंबर माह में अधिष्ठाता मंडल का सदस्य भी नियुक्त किया गया था, मनोनीत किया गया था। अब उन्हे जिस तरह से विधान सभा की कार्यवाही का अवसर मिला है वह भी सहारनपुरवासियों के लिए गाैरव का विषय है।
शुक्रवार को विधानसभा में बजट सत्र चल रहा था और विधानसभा अध्यक्ष अनुपस्थित थे। ऐसे में सहारनपुर नगर के विधायक संजय गर्ग को विधानसभा की कार्यवाही के संचालन का अवसर दिया गया। इस उपलब्धि पर संजय गर्ग का कहना है कि यह उनके लिए गौरव के क्षण थे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को माननीय अध्यक्ष के निर्देशों पर ही उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र के संचालन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया।
Published on:
29 Feb 2020 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
