31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saharanpur News : अभिनेत्री उर्मिला को पूर्व विधायक ने पत्नी माना, बोले ये सच्चा प्यार

Saharanpur News : दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अब एक होटल में प्रेस वार्ता करके दोनों ने सारे विवाद खत्म कर दिए।

2 min read
Google source verification
फिल्म अभिनेत्री उर्मिला और पूर्व विधायक सुरेश राठौर

प्रेस वार्ता के दौरान दोनों गुलाब के फूलों के साथ

Saharanpur News : भाजपा से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है। पूर्व विधायक ने उर्मिला सनावर को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए दोनों ने कहा कि उनका मिलन सच्चे प्यार की जीत है। पिछले लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सोशल मीडिया पर यह मामला काफी सुर्खियों में रहा है।

दोनों के बीच चल रहा था लंबे समय से विवाद

पूर्व विधायक सुरेश राठौर और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच पिछले लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। दोनों के बीच के रिश्ते सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। सबसे पहले दोनों का एक वीडियो सामने आया था जिसमें पूर्व विधायक अभिनेत्री के बाल संवार रहे थे। इसके बाद यह मामला बढ़ता चला गया। पूर्व विधायक की पत्नी और बच्चों ने भी इस रिश्ते का विरोध किया था। बाद में मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मुकदमेंबाजी भी हो गई। अब एकाएक इस पूरे प्रकरण का दोनों ने पटाक्षेप कर दिया है।

पूर्व विधायक के परिवार को भी रिश्ता स्वीकार

सहारनपुर के जीपीओ रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि जो भी हुआ उसे भूलकर हम एक हो गए हैं। पूर्व विधायक ने दावा किया है उनके परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। अब कोई विवाद नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सच्चे प्यार के सामने झुक गया और उर्मिला को स्वीकार कर लिया। उधर उर्मिला सनावर ने कहा है कि कुछ पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। अपना हक पाने के लिए आवाज उठानी पड़ती है। बोली कि, आज मुझे मेरा प्यार मिल गया है। उर्मिला बेहद उत्साहित हैं। दोनों ने एक साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया था।

यह भी पढ़ें: UP News : गर्मी में नहाने गए चार दोस्त यमुना में समाए, चारों की मौत, मचा कोहराम