22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News : गर्मी में नहाने गए चार दोस्त यमुना में समाए, चारों की मौत, मचा कोहराम

UP News : चारों दोस्तों के घरों में मचा कोहराम। प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 10 Jun 2025, 9:43 AM IST

UP News

दुर्घटना के बाद पुलिस चौकी पर लगी भीड़

UP News : सहारनपुर में गर्मी से बचने के लिए नहाने गए चार दोस्त यमुना में समा गए। माना जा रहा है कि चारों की मौत हो गई है। एक शव घटना के कुछ देर बाद ही मिल गया था जबकि अन्य की रात तक तलाश जारी थी। ये चारों दोस्त चिलकाना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में नहाने के लिए गए थे। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया तो पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।

दर्दनाक घटना से मचा कोहराम

यह दर्दनाक घटना सोमवार दोपहर करीब चार बजे की है। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला आली चुंगी में रहने वाले सलीम का 35 वर्षीय बेटा कलीम, नवाबगंज निवासी आमिर का 34 वर्षीय बेटा जुबैर, इंद्रा चौक निवासी तालिब का 30 वर्षीय बेटा अदनान खाताखेड़ी के रहने वाले अनीस का 26 वर्षीय बेटा कासिफ गर्मी के चलते यमुना नहर में नहाने निकले। बताया जा रहा है कि, नहाते समय चारों दोस्त पानी के तेज भंवर में फंस गए। ये डूबते हुए चिल्लाने लगे लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। कुछ लोगों ने बाद में मदद का प्रयास भी किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

परिजनों से किया पोस्टमार्टम से इंकार

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर देहात कोतवाली इंस्पेक्टर कपिल देव अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और प्रशासनिक अफसरों को घटना की सूचना दी। इसके बाद गोताखोर बुलाए गए। इस तरह करीब चार घंटे बाद इनके शव बाहर निकाल गए। घटना इतनी दुखद थी कि पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के अनुसार नहाते वक्त कलीम, जुबैर, अदनान और कासिफ की डूबने से मौत हुई है। परिवार के लोगों के आग्रह पर शव बगैर पोस्टमार्टम दे दिए गए हैं। घटना दुखद है इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सांकेतिक बोर्ड लगवाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : यह नदी बनेगी प्रयागराज के 38 गांवों की जीवनरेखा, जीर्णोद्धार की बड़ी तैयारी