
Saharanpur soldier martyred in Jammu
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर (Saharanpur ) उधमपुर में पेट्रोलिंग के दौरान लैंडमाइन की चपेट में आने से घायल हुए सहारनपुर के जवान निशांत शर्मा सोमवार को शहीद ( martyred in jammu ) हो गए।
इस दुर्घटना के बाद घायल होने पर निशांत शर्मा को उपचार के लिए जम्मू के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां इनका इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान ही 30 वर्षीय निशांत शर्मा शहीद हो गए। निशांत सहारनपुर की शारदा नगर कॉलोनी के रहने वाले थे। जब उनके शहीद होने की खबर घर पहुंची तो परिवार में दुख पसर गया। पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने शहीद जवान के घर पहुंच कर परिजनों को हिम्मत बंधाई।
निशांत शर्मा की करीब एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। जब पति के शहीद हाेने की खबर पहुंची तो पत्नी की हालत बिगड़ गई। पत्नी काे भी उपचार के लिए अब सहारनपुर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पत्नी का इलाज चल रहा है।
Published on:
24 Jan 2021 10:11 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
