
char dham
सहारनपुर। दिल्ली हरियाणा पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए देवभूमि हरिद्वार का प्रवेश द्वार यानी यूपी का शहर सहारनपुर अब चार धाम यात्रा के लिए भी केंद्र बनेगा।
सहारनपुर में एयरपोर्ट बनाया जाएगा जहां से पहले हेलीकॉप्टर और बाद में विमान भी उड़ान भरेंगे। इस तरह सहारनपुर से चार धाम यात्रा के लिए हैलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। पहले श्रद्धालु देश के मेट्रो सिटी दिल्ली मुंबई कोलकाता और मद्रास से विमान के जरिए सहारनपुर पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे।
यूपी सरकार उत्तर प्रदेश के अंतिम शहर सहारनपुर के विकास को लेकर गंभीर है। यहां शिवालिक की पहाड़ियों में स्थित मां शाकंभरी सिद्ध पीठ को पर्यटन स्थल पहले ही घोषित किया जा चुका है और अब शाकंभरी देवी के लिए एलिवेटेड रोड का भी निर्माण होगा। सहारनपुर पहुंचे उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उद्यान कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह और नगर विकास शहरी समग्र विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने इन सभी बिंदुओं पर अफसरों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। उन्होंने जल्द से जल्द सहारनपुर को और बेहतर बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए सहारनपुर में एयरपोर्ट बनाया जाएगा और यहां पर हेलीकॉप्टर की सुविधा होगी। हेलीकॉप्टर से सहारनपुर को चार धाम यात्रा के लिए जोड़ा जाएगा। शाकंभरी देवी मंदिर तक जाने के लिए एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा और सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज में पीजी क्लासेस भी चलेंगी।
Published on:
08 May 2022 11:46 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
