2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनेक्शन काटने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने बचाई कर्मचारियों की जान

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बेहट एसके निर्भय ने बताया कि हमले में घायल कर्मचारियों का मेडिकल कराया गया है। कुछ हमलावरों की पहचान हो गई है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 13 Oct 2021, 3:58 PM IST

saharanpur.jpg

सहारनपुर. जनपद के एक क्षेत्र में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिजली कनेक्शन की वसूली करने गई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने टीम में शामिल कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाठी-डंडो से जमकर पीटा। लोगों की पिटाई से कर्मचारी घायल हो गए। इसके साथ ही बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को लोगों से छुड़वाया और कोतवाली ले आई। इसके बाद यहां से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।

यह भी पढ़ें : मनचले का ऐसा खौफ! दो बहनों ने छोड़ा कॉलेज जाना, पढ़े युवतियों के साथ हुई बर्बरता की कहानी

ये है पूरा मामला

बता दें कि बेहट थाना क्षेत्र के मांझीपुर गांव में बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण खंड के संसारपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ आशू कुमार, लाइनमैन जगन सिंह, मोनू, कर्णवीर, अमजद व कंप्यूटर ऑपरेटर शक्ति सिंह आदि की टीम मंगलवार को विद्युत बिलों के बकायेदारों के कनेक्शन काटने गांव पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया। घटना के बाद कर्मचारियों ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को भीड़ से छुड़ाया। वहीं पीड़ित कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि भीड़ में शामिल लोगों ने लाठी-डंडों से कर्मचारियों की पिटाई की। इतना ही नहीं कुछ लोग धारदार हथियार भी लिए हुए थे।

हमलावरों के खिलाफ होगी कार्रवाई- एसके निर्भय

वहीं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बेहट एसके निर्भय ने बताया कि हमले में घायल कर्मचारियों का मेडिकल कराया गया है। कुछ हमलावरों की पहचान हो गई है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसएसओ व लाइनमैनों की ओर से नौ को नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। इसके साथ ही लाइनमैन कर्णवीर ने बताया कि भीड़ उन्हें जान से मारने पर उतारू थी। कई लोग धारदार हथियार लेकर आ गए थे। आरोप है कि मारपीट के दौरान उससे 10 हजार रुपये व मोबाइल भी लूट लिया गया।

यह भी पढ़ें : बकरी चोरों से भिड़ी विधवा महिला के पेट में घोंपा चाकू, कार से रौंदने का किया प्रयास