3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी: हाईवे पर पंक्चर हुई कार ताे यूपी 100 पुलिस टीम ने बदली स्टपनी, जानिए किसकी थी कार

यपी के सहारनपुर में यूपी 100 टीम ने किया एेसा काम पूरे देश की पुलिस के लिए बन गया नजीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 11 Jan 2019, 10:17 AM IST

saharanpur

up 100

सहारनपुर। कार का टायर पंक्चर हाेने पर सहारनपुर में बीच रास्ते खड़े एक परिवार की मदद करके यूपी 100 पुलिस टीम ने नजीर पेश की है। यूपी 100 टीम के इस कार्य का पता चलने पर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने इस पुलिस टीम काे पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घाेषणा करते हुए अन्य टीमाें काे भी इस कार्य से सीख लेने की बात कही है।

यूपी के सहारनपुर में लाईसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी की गाेली मारकर हत्या, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

आप साेच रहे हाेंगे कि आखिर सड़क पर खड़े परिवार की मदद करके पुलिस टीम ने एेसा काैन सा नाया काम किया है ? ताे जान लीजिए कि, जाे परिवार बीच सड़क खड़ा था उनकी कार में टायर खाेलने के साधन नहीं थे। यह परिवार यमुनानगर का था। रास्ते में जिस जगह यह परिवार सड़क पर खड़ा था वहां से दाेनाें आेर दूर-दूर तक काेई मैकेनिक भी नहीं था। इसी दाैरान इनके पास से यूपी 100 की टीम गुजरी। इस परिवार के सदस्याें की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह पुलिस से मदद मांग लें। कारण भी था, दरअसल परिवार के सदस्याें काे यह उम्मीद नहीं थी कि पुलिस उनकी टायर बदलनेे में भी काेई सहायता कर सकती है ?

OMG: टिक-टॉक वीडियाे बनाने पर पंचयात ने दी एेसी सजा देखकर कांप जाएगी रूह, देंखे वीडियाे

इस परिवार के सदस्य उस समय हैरान रह गए, जब बगैर मदद मांगे ही यूपी 100 टीम के पुलिसकर्मी इस परिवार की रास्ते में खड़ी कार के पास पहुंचे आैर ना सिर्फ अपनी गाड़ी से टायर खाेलने के साधन दिए बल्कि खराब टायर काे बदलने में भी इस परिवार के सदस्याें की सहायता की। इस तरह हैड कांस्टेबल उदयवीर सिंह, कांस्टेबल नितिन कुमार आैर चालक सुनील कुमार ने जैक लगाकर इस परिवार की कार काे ऊपर उठाया आैर टायर काे बदला। इस तरह टायर बदलवाकर परिवार काे आगे के लिए रवाना किया। टायर बदलने पर इस परिवार में यूपी पुलिस का धन्यवाद किया आैर कहा कि उन्हे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि यूपी पुलिस इस तरह से सहायता कर सकती है। एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है बगैर सहायता मांगे इस तरह की मदद करना ही असली पुलिसिंग हैं आैर इस तरह के कार्य से लाेगाें का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है। एसएसपी ने इस कार्य के लिए पुलिस टीम काे पांच हजार रुपये नकद दिए जाने की घाेषणा भी की है।