3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाः सॉल्वर गैंग के 11 सदस्य गिरफ्तार, एेसे करते थे बायाेमैट्रिक सिस्टम काे हैक

UP Police Bharti Exam 2018 : पुलिस ने सॉल्वर गैंग के 11 सदस्याें काे गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकदी समेत सैकड़ाें की संख्या में आधार आैर आईडी कार्ड के अलावा बायाेमैट्रिक जैल भी मिला है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 3 Aug 2018, 3:10 PM IST

saharanpur news

solver gang

सहारनपुर।

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा इस बार भी सॉल्वर गैंग के निशाने पर रही। यह खुलासा सहारनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी में हुआ है। यहां पुलिस ने सॉल्वर गैंग के 11 सदस्याें काे गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकदी समेत सैकड़ाें की संख्या में आधार आैर आईडी कार्ड के अलावा बायाेमैट्रिक जैल भी मिला है। इस गिराेह के पकड़े गए अधिकांश सदस्य मेरठ जिले के हैं आैर इनमें दाे यूपी पुलिस के सिपाही भी शामिल हैं। सहारनपुर डीआईजी शरद सचान ने सहारनपुर पुलिस की इस कामयाबी पर सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार काे बधाई दी है। पुलिस अब पकड़े गए इन लाेगाें से पूछताछ कर रही है। अभी तक यह बात सामने आई है कि पकड़े गए सदस्याें में से कुछ ने सहारनपुर में ही परीक्षा दी है लेकिन इन्हाेंने कुल कितने अभ्यर्थियाें के एवज में परीक्षा दी आैर जिन अभ्यर्थियाें के एवज में परीक्षा दी वह काैन-काैन हैं इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस अब इन सभी सवालाें के जवाब तलाशने के लिए पकड़े गए इन लाेगाें से पूछताछ कर रही है।

बायाेमैट्रिक सिस्टम काे एेसे दी मात

सॉल्वर गैंग के इन सदस्याें ने बायाेमैट्रिक सिस्टम काे भी मात दे दी। दरअसल इस बार सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का नेटवर्क ताेड़ने के लिए बायाेमैट्रिक सिस्टम लगाया गया था लेकिन यह गैंग पुलिस से भी दाे कदम आगे निकला आैर इसने बायाेमैट्रिक सिस्टम काे भी मात दे दी। इनके पास से पुलिस ने बायाेमैट्रिक जैल मिलने की बात कही है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक यह गैंग अभ्यर्थी का थम्म इंप्रेशन यानि बायाेमैट्रिक छाप का नमूना इस जैल के बल लेता था आैर फिर इस बायाेमैट्रिक इम्प्रेशन काे अपने अंगूठे पर लगाकर अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देता था। यहां सहारनपुर में यह गैंग अंतिम पाली में पकड़ा गया है। दाे दिन से पुलिस इस गैंग काे ट्रैस करने में जुटी हुई थी, लेकिन यह गैंग सीधे कॉल ना करके वाट्सएेप कॉल पर बात कर रहा था आैर यही कारण रहा कि पुलिस काे इस गैंग काे ट्रैस करने में समय लग गया है। एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक मंगलवार दाेपहर काे पुलिस काे इस गैंग के सदस्याें की लाेकेशन मिल गई थी। ये सभी शहर के घंटाघर चाैक के पास स्थित एक हाेटल में रुके हुए थे आैर यहीं से अपना पूरा नेटवर्क अॉपरेट कर रहे थे। पकड़े गए कुल 11 सदस्याें में दाे पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इनमें से एक अग्निशमन विभाग से है ताे दूसरा पुलिस महकमें में बाबू है। इन दाेनाें काे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें

कश्मीर भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद का बड़ा बयान, जानिए क्या बाेले इमरान मसूद

ये हैं गैंग के सदस्य

शंकर पाल पुत्र मंथन सिंह निवासी नगला राठी, जिला मेरठ

बिजेंद्र कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी अलीपुर मोरना, जिला मेरठ

मनीष पुत्र मंगल निवासी कमाला थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत

कपिल नागर पुत्र अजब सिंह निवासी गंगा नगर जिला मेरठ

सचिन पुत्र सुखबीर सिंह निवासी भिंडवाड़ा थाना मवाना , जिला मेरठ

सुबोध पुत्र रणधीर निवासी अलीपुर मोरना थाना हस्तिनापुर, जिला मेरठ

रणधीर पुत्र स्वर्गीय शिबू सिंह न्यू अलीपुर थाना हस्तिनापुर, जिला मेरठ

राहुल पुत्र मूलचंद सिंह निवासी अंची कला थाना परीक्षितगढ़ जिला मेरठ

पंकज पुत्र रमेश निवासी सिलोर थाना किठौर जिला मेरठ

सोहन पाल पुत्र बालकिशन निवासी पिनहीँ थाना फलावडा, जिला मेरठ

दीपक पुत्र गिरिराज निवासी पिनहीँ थाना फलावदा जिला मेरठ

इनसे कुल 97000 रुपये नगद 200 फर्जी आधार कार्ड 233 आइडेंटी कार्ड 13 मोबाइल फोन और 4 गोंद की शीशी से बरामद हुई हैं।