3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिपाही भर्ती परीक्षाः ये मुन्ना भाई एेसी जगह छिपाकर ले गया माेबाईल फाेन जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल हाेने सहारनपुर पहुंचा एक मुन्ना भाई अंडर वियर में माेबाईल फाेन छिपाकर क्लास रूम में ले गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 19 Jun 2018, 11:14 PM IST

UP Police Exam

UP Police Exam

सहारनपुर।

सिपाही भर्ती परीक्षा में एक के बाद एक मुन्ना भाईयाें के कारनामें सामने आ रहे हैं लेकिन यह मामला बिल्कुल अलग है। सहारनपुर के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र से जिस मु्न्ना भाई काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह परीक्षा कक्ष में माेबाईल फाेन ही लेकर पहुंच गया था। कई बार चेकिंग हाेने के बावजूद भी किसी काे यह पता नहीं चला कि मुन्ना भाई अपने साथ माेबाईल फाेन कर लेकर गया है। आपकाे यह जानकर हैरानी हाेगी कि परीक्षा शुरू हाेने के बाद इसने माेबाइल फाेन का कैलकुटेर अॉन करके प्रश्न पत्र काे सॉल्व करना भी शुरु कर दिया लेकिन इतना कुछ हाेने के बाद भी किसी काे यह भनक तक नहीं लगी कि काेई माेबाईल फाेन साथ लेकर परीक्षा दे रहा है।

यह भी पढ़ें

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाः सॉल्वर गैंग के 11 सदस्य गिरफ्तार, एेसे करते थे बायाेमैट्रिक सिस्टम काे हैक

एेसे आया पकड़ में

परीक्षा कक्ष के अंदर सभी की नजराें से बचते हुए इस मुन्ना भाई ने माेबाईल फाेन का कैलकुटेर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया लेकिन किसी काे भी भनतक नहीं लगी। इसी बीच परीक्षा कक्ष से काफी दूर कंट्राेल रूम में कुछ एेसी हरकत दिखाई दी जिसने इस मु्न्ना भाई की पाेल खाेल दी। दरअसल परीक्षा कक्ष के अंदर चल रही गतिविधियाें पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही थी। इसी दाैरान कैमरें में कुछ एेसा दिखाई दिया जिसने इस मुन्ना भाई काे माैके पर ही पकड़वा दिया। यह पता चलते ही माैके पर पहुंची काेतवाली सदर बाजार पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।

देखिए वीडियाे सहारनपुर में जब परीक्षा खत्म हाेने के बाद भी राेक लिया गया अभ्यर्थियाें काे ताे फिर किया हुआ

जानिए कहां से आया था ये मुन्ना भाई

पकड़ा गया मुन्ना भाई बिजनाैर से आया था। इसने अपना नाम शहजाद पुत्र खुर्शीद बताया है। यह बागपत के राहुनगली का रहने वाला है। यह अपने अंडर वियर में माेबाइल फाेन छिपाकर ले गया था। चेकिंग के दाैरान यह बड़े ही शातिराना ढंग से सभी काे चकमा देकर परीक्षा कक्ष तक माेबाईल फाेन ले गया आैर फिर वहीं पर माेबाइल फाेन अंडर वियर से निकालकर काम करने लगा।

अंडर वियर में ही बनवा रखी थी जेब

सीसीटीवी कैमरा की नजर से पकड़े गए शहजाद ने बताया कि उसने अपने अंडर वियर में जेब बनवा रखी थी। इसी जेब में उसने अंडर वियर काे अंदर छिपा लिया था। जब सुरक्षाकर्मियाें ने चेकिंग की ताे उसने माेबाईल फाेन काे अपने दाेनाें पैराें के बीच में कर लिया आैर यही कारण रहा कि सुरक्षाकर्मी यह समझ ही नहीं पाए कि उसने अपने अंडर वियर में माेबाईल फाेन छिपाया हुआ है। इसके बाद उसने परीक्षा कक्ष में जाकर बेहद शातिराना ढंग से माेबाईल फाेन काे बाहर निकाला आैर काम करना शुरु कर दिया।