3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: टिक-टॉक वीडियाे बनाने पर पंचयात ने दी एेसी सजा देखकर कांप जाएगी रूह, देंखे वीडियाे

यूपी के सहारनपुर में भरी पंचायत में युवक काे थमले से बांधकर लाठियाें से पीटा गया, मदद की गुहार लगाता रहा युवक आैर मूकदर्शक बना रहा गांव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 8 Jan 2019, 5:40 PM IST

saharanpur

viral video

उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर के ताजपुरा का वायरल हुआ ये वीडियाे आपके राेंगटे खड़े कर देगा। वीडियाे में आप देखेंगे कि एक युवक काे थमले के साथ पकड़कर लाठियाें से पीटा जा रहा है। इस वीडियाे में आप यह भी देखेंगे कि युवक तड़पता हुआ मदद की गुहार लगा रहा है लेकिन उस पर किसी काे दया नहीं आती। सब चुप-चाप खड़े हुए देखते हुए रहते हैं। जब युवक जाेर-जाेर से चिल्लाता है ताे एक दूसरा आदमी बूढ़े व्यक्ति से लाठी लेकर आैर अधिक तेजी से इसे पीटने लगता है। इसी दाैरान भीड़ से एक आवाज आती है जिसमें काेई कहता है कि बस रहने दाे वर्ना ये मर जाएगा। इसके बाद भी युवक पर दनादन लाठियां पड़ती रहती हैं।

सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र के गांव ताजपुरा का यह वीडियाे साेशल मीडिया पर जमकर वायरल हाे रहा है। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि पुलिस ने इस घटना काे लेकर काेई बड़ा कदम नहीं उठाया है। पुलिस ने सिर्फ कुछ लाेगाें काे मुचलका पाबंद किया है। यह घटना पूरे सहारनपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां यह भी जानना जरूरी है कि यह पहला मामला नहीं है कुछ दिन पहले ही सहारनपुर से एेसा ही एक वीडियाे वायरल हुआ था जिसमें ससुराल में पत्नि काे लेने आए दामाद की इसी तरह से थमले से बांधकर पिटाई की गई थी। अब यह दूसरा मामला सामने आया है। इस वीडियाे में जिस युवक काे पीटा जा रहा है उस पर टिक-टॉक वीडियाे बनाने का आराेप है।