
murder
सहारनपुर ( Saharanpur) थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव बारूगढ़ में एक महिला की उसके ही पति ने चाकू से गोदकर ( murder) हत्या कर दी। घटना के पीछे मामूली विवाद सामने आया है। दोनों के बीच आए दिन विवाद रहता था। शुक्रवार रात एक बार फिर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद गु्स्साए पति ने दराती से पत्नी की हत्या कर दी।
नौगांवा गांव की रहने वाली शबनम की दो साल पहले ही सूफियान पुत्र फतेह द्दीन से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होते रहते थे। सुफियान शराब पीने का आदी था और शबनम उसे शराब पीने से मना करती थी। अक्सर इसी बात को लेकर इनके बीच विवाद रहता था। सुबह जब हत्या की वारदात का पता चला तो ग्रामीणों ने पुलिस को खबर कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
प्राथमिक पूछताछ में पति ने यही बताया है कि आए दिन पत्नी विवाद करती थी। हर दिन होने वाले झगड़े से तंग आ चुका था और इसीलिए उसने रात में पत्नी की हत्या कर डाली। थाना बिहारीगढ़ पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
12 Sept 2020 03:02 pm
Published on:
12 Sept 2020 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
