
shahi
सहारनपुर। जयंत चाैधरी सांसद रह चुके हैं। संसद वह स्थान है जहां कानून बनाए जाते हैं। ऐसे में उन्हे कानून का पालन करना चाहिए लेकिन हाथरस में उन्हाेंने कानून ताेड़ा। अगर वह कानून नहीं ताेड़ते ताे वहां लाठी चार्ज नहीं हाेता।
यह बात विकास कार्यों की समीक्षा करने सहारनपुर पहुंचे मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकारों से वार्ता के दाैरान एक सवाल के जवाब में कही। उन्हाेंने कहा कि, हाथरस में जिला प्रशासन ने धारा 144 लगाई हुई है। जयंत चाैधरी अगर धारा 144 का पालन करते और वह खुद अकेले हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने जाते ताे ना ही उन्हे राेका जाता और ना ही लाठी चार्ज जैसी काेई कार्रवाई वहां हाेती।
पत्रकार वार्ता में उनसे सवाल किया गया था कि, हाथरस में खुद पर हुए लाठीचार्ज काे रालाेद प्रमुख जयंत चाैधरी ने लाेकतंत्र बचाओं रैली के मंच से किसान और जाट समाज पर हमला बताते हुए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया है। इतना ही नहीं उन्हाेंनेे 2022 में लाठी का बदला वाेट से देने का आह्वान भी किया है। ऐसे में भाजपा कैसे काउंटर करेगी।
इस सवाल के जवाब में मुख्य्मंत्री याेगी आदित्यनाथ के मंत्री सूर्यप्रपात शाही ने कहा कि भाजपा जातीय राजनीति नहीं करती, बल्कि सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य करती है। जयंत चाैधरी ने कानून तोड़ा इसलिए ऐसा हुआ। अगर वह धारा 144 का पालन करते ताे लाठियां नहीं चलती।
Updated on:
09 Oct 2020 07:43 pm
Published on:
09 Oct 2020 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
