26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार विधानसभा चुनावों में घमासान, वीआईपी पार्टी ने छोड़ा महागठबंधन

(Bihar News ) बिहार विधानसभा चुनावों (Bihar assembly election ) में सीटों के बंटवारें ( Seat sharing dispute in Bihar) को लेकर राजनीतिक दलों में मचा घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी महागठबंधन के सीटों के बंटवारे से खफा होकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने गठबंधन (VIP leave grand alliance ) छोडऩे का ऐलान करके झटका दे दिया। वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने महागठबंधन के सीटों के बंटवारे की घोषणा के लिए बुलाई गई प्रेस वार्ता में ही इससे अलग होने की घोषणा कर डाली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

समस्तीपुर

•

image

Yogendra Yogi

•

Updated: 3 Oct 2020, 8:31 PM IST

बिहार विधानसभा चुनावों में  घमासान, वीआईपी पार्टी ने छोड़ा महागठबंधन

बिहार विधानसभा चुनावों में घमासान, वीआईपी पार्टी ने छोड़ा महागठबंधन

समस्तीपुर(बिहार): (Bihar News ) बिहार विधानसभा चुनावों (Bihar assembly election ) में सीटों के बंटवारें ( Seat sharing dispute in Bihar) को लेकर राजनीतिक दलों में मचा घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां चुनावी गणित में फायदा देखकर पाले बदले जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विद्रोह के स्वर उठ रहे हैं। विपक्षी महागठबंधन के सीटों के बंटवारे से खफा होकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने गठबंधन (VIP leave grand alliance ) छोडऩे का ऐलान करके झटका दे दिया।

देखते ही रह गए

वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने महागठबंधन के सीटों के बंटवारे की घोषणा के लिए बुलाई गई प्रेस वार्ता में ही इससे अलग होने की घोषणा कर डाली। सहनी के इस कदम से एकबारगी तो मंच तो मौजूद कांग्रेस, वाम दलों और राजद के नेता देखते ही रह गए। लेकिन साहनी रुके नहीं। उधर बसपा के प्रदेशाध्यक्ष ने पहले ही लालू यादव की पार्टी राजद का दामन थाम कर बसपा सुप्रीमों को तगड़ा झटका दिया है।

वीआईपी पार्टी महागठबंधन से अलग हुई
विपक्षी महागठबंधन के सीटों के बंटवारे की घोषणा करने के लिए बुलाई गई प्रेस वार्ता में राजद के नेता तेजस्वी यादव ने सभी दलों की सीटों की संख्या का खुलासा किया। जबकि वीआईपी पार्टी के लिए कहा कि राजद के कोटे से वीआईपी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी सीटें आगामी एक-दो दिन में तय की जाएंगी। इतना सुनने के बाद वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी उखड़ गए। साहनी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही महागठबंधन से अलग होने की घोषणा कर डाली।

राजद पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप
उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा समाज से होने के कारण राजद ने धोखा दिया है। अति पिछड़ा वर्ग के लोग राजद को इस चुनाव में इसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि जो हमारे साथ अभी हो रहा है वह कहीं न कहीं बैकस्टैबिंग (पीठ पर छुरा घोंपना) है। मैं इस गठबंधन से बाहर जा रहा हूं और कल मीडिया को संबोधित करूंगा।

राजद ने बताया सुनियोजित घटना
मुकेश सहनी के इस ऐलान को राजद ने सुनियोजित घटना करार दिया है। राजद का कहना है कि जब सब बातचीत हो गई थी, उसके बाद इस तरह से घोषणा करना बताता है कि किसी और के इशारे पर किया गया काम है। मुकेश सहनी की पार्टी का कहना है कि 25 सीट और डिप्टी सीएम के पद पर बात हुई थी लेकिन पत्रकार वार्ता में इस संबंध में कोई घोषणा नहीं हुई। यह अति पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ राजद का धोखा है।