31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कब्र से निकालकर पेड़ पर लटका दिया एक दिन की बच्ची का शव, आखिर कौन है वो?

Sambhal news : संभल में कब्रिस्तान में दफनाया गया एक दिन की बच्ची का शव कब्र से निकालकर पेड़ पर लटका दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 31 Mar 2023, 7:49 PM IST

Sambhal crime news

कब्रिस्तान में पेड़ पर लटक रहे बच्ची का शव देखते ग्रामीण और फोटो खींचते थाना प्रभारी संजय सिंह।

संभल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कब्रिस्तान में दफनाया गया एक दिन की बच्ची का शव कब्र से निकालकर पेड़ पर लटका दिया गया। एक दिन की बच्ची का शव पेड़ से लटकता देख लोगों का गुस्सा बढ़ गया। बड़ी संख्या में घटनास्‍थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने रोड जाम करने का प्रयास किया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शव अपने कब्जे में ले लिया है।

असमोली थानाक्षेत्र का है मामला
एक दिन की बच्ची का शव पेड़ पर लटकता मिलने का मामला संभल के असमोली थाना क्षेत्र का है। असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया "गांव शाहवाजपुर कलां के रोड किनारे स्थित कब्रिस्तान में पेड़ पर एक दिन की बच्ची का शव लटकता मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की।"

यह भी पढ़ें : केमिकल फैक्ट्री में उठा धुएं का गुबार, शवों की दुर्दशा देख रो पड़े पुलिसवाले

गांव की महिला ने दिया था बच्ची को जन्म
संजय सिंह ने बताया "गांव शाहवाजपुर कलां के बडी मस्जिद चौक निवासी नसीम पुत्र मुर्तजा की पत्नी ने मुरादाबाद एक अस्पताल में दो दिन पहले पुत्री को जन्म दिया था। जन्म के एक दिन बाद ही बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार बच्ची को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।"

कब्र से निकालकर पेड़ पर लटकाया गया शव
उन्होंने आगे बताया "शुक्रवार सुबह जब लोग जुमे की नमाज के बाद कब्रिस्तान की ओर गये तो देखा के बच्ची की कब्र खुली थी। साथ ही कफन कब्र से दूर पड़ा था। यह देख लोगों के होश उड़ गए। लोग बच्ची का शव तलाशने लगे। इस दौरान बच्ची का शव कब्रिस्तान में ही एक पेड़ पर लटकता दिखा।"

सूचना से गांव में फैल गई सनसनी
कब्रिस्तान में पेड़ पर एक दिन की बच्ची का शव लटकता मिलने की सूचना से लोगों में सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में गांव भर के लोग कब्रिस्तान में जमा हो गए। इस दौरान लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और सड़क जाम करने का प्रयास करने लगे। थोड़ी ही देर में मौके पर थाना प्रभारी संजय सिंह समेत पुलिस फोर्स पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : सबसे बड़े कपड़ा मार्केट के 6 कॉम्प्लेक्स की 8 सौ दुकानें राख, एक युवक लापता

पुलिस ने लोगों को समझाया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
असमोली थाना प्रभारी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और मौके का मुआयना किया। बाद में बच्ची का शव कब्जे में लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश