31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bulandshahr News : केमिकल फैक्ट्री में उठा धुएं का गुबार, शवों की दुर्दशा देख रो पड़े पुलिसवाले

Bulandshahr News : नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में पटाखे बनाते वक्त ब्लास्ट हो गया। इसमें मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। पांच मजदूरों के चीथड़े उड़ गए। शव देख पुलिसवाले भी रो पड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 31 Mar 2023, 6:56 PM IST

Bulandshahr chemical factory blast

बुलंदशहर की केमिकल फैक्ट्री में

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में बने एक मकान में पटाखे बनाते वक्त ब्लास्ट हो गया इस दौरान मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। जबकि पांच मजदूरों के चीथड़े उड़ गए। मकान के मलबे में अन्य लोग दबे हुए बताए जा रहे हैं, जिन्हें निकालने के लिए प्रयास जारी है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार दोपहर एक फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज और उठता गुबार कई किलोमीटर तक देखा गया। आसपास के मकानों की खिड़की और दरवाजे तक टूट गए। मृतकों के शव काफी दूर तक इधर-उधर पड़े मिले। शवों को पहचानने में काफी दिक्कत हो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए हैं। यहां पुलिस को केमिकल के ड्रम मिले हैं। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : कानपुर के सबसे बड़े कपड़ा मार्केट के 6 कॉम्प्लेक्स की 8 सौ दुकानें राख, एक युवक लापता

ब्लास्ट वाली केमिकल फैक्ट्री सप्लाई के ऑथराइजड डीलर की बताई जा रही है। ब्लास्ट के बाद केमिकल डीलर राजकुमार फरार है। पुलिस ने राजकुमार के भाई प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर मिले अमेजन के रैपर पर लिखे जीएसटी नम्बर से फैक्ट्री के मालिक की पहचान हुई है।

राजकुमार की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है। डीएम ने ब्लास्ट की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। एसआईटी टीम में सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम और सीएफओ शामिल रहेंगे।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर के नया गांव में एक खेत पर मकान बना था। शुरुआत में यह अफवाह थी कि मकान में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। यहां से कुछ सिलेंडर बरामद हुए हैं, लेकिन फिर बाद में पता चला कि मकान में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था।

यह भी पढ़ें : अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार, बसपा से अब कौन होगा मेयर पद का प्रत्याशी?

फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। रेस्क्यू किया जा रहा है। डायल-112 पर सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली थी।

केमिकल फैक्ट्री के नाम रजिस्टर्ड कराया गया था मकान
बुलंदशहर के जिस मकान में ब्लास्ट हुआ है। वहां पुलिस को कई सिलेंडर और केमिकल का ड्रम मिला है। यह मकान केमिकल फैक्ट्री के नाम पर रजिस्टर्ड भी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यहां पटाखे बनाए जा रहे थे। ऐसे में पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी है।